Budhaditya Yoga: ज्योतिष में सूर्य और बुध के बीच मित्रता मानी जाती है। इसलिए ये दोनों ग्रह जब भी किसी एक राशि में होते हैं, तो बेहद शुभ बुधादित्य योग बनता है। इस योग के प्रभाव से जातकों को धन लाभ, सम्मान, व्यापार विस्तार और करियर में सफलता के साथ-साथ खूब नाम-सम्मान भी प्राप्त होता है। वर्तमान में कर्क राशि में इन दोनों ग्रहों की युति बनी हुई है। सूर्य और बुध दोनों कर्क में विराजमान हैं, जिसके प्रभाव से बुधादित्य योग बना हुआ है। बुध 24 जुलाई को मिथुन राशि में मार्गी होंगे। ऐसे में इस शुभ योग का प्रभाव 24 जुलाई तक बना रहेगा। यह अवधि कुछ राशि वालों के लिए आर्थिक उन्नति, नई उपलब्धियां और रुके हुए कार्यों में सफलता दिलाने वाली साबित हो सकती है। आइए जानते हैं, किन राशियों पर इस शुभ योग की सबसे अधिक कृपा रहने वाली है।
Budhaditya Yoga: 24 जुलाई तक इन चार राशि वालों को मिलेगी खुशियां, भाग्य देगा साथ और करेंगे तरक्की
Budhaditya Yoga: 24 जुलाई 2026 तक बुधादित्य योग बना हुआ है। इसके प्रभाव से कुछ राशि वालों को धन लाभ, तरक्की और हर कार्य में भाग्य का साथ मिल सकता है। आइए इन लकी राशियों के नाम जानते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्क राशि
बुधादित्य योग कर्क राशि वालों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है। करियर में नई जिम्मेदारियां मिलेगी। व्यापारियों को अच्छा लाभ मिल सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कोई शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। दोस्तों के साथ घूमने जाएंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ने से प्रसन्न रहेंगे।
Predictions: ग्रहों की बदलती चाल बढ़ाएगी मुश्किलें, अगले 10 दिन इन राशि वालों के लिए रहेंगे परेशानियों भरे
सिंह राशि
सिंह राशि वालों की किस्मत इस दौरान पूरा साथ दे सकती है। धार्मिक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिलेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आय के नए स्रोत भी खुल सकते हैं। नए लोगों से मिलकर व्यापार विस्तार की योजनाएं सफल होंगी। हर काम मे भाग्य का पूरा साथ मिलेगा।
Devshayani Ekadashi 2026: देवशयनी एकादशी पर इन 4 राशिवालों को मिलगी विशेष कृपा, घर आएगी सुख-समृद्धि
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए यह समय खुशियां और सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है। प्रेम संबंध में निकटता बढ़ेगी। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और किसी शुभ समाचार से मन प्रसन्न रहेगा। रुके हुए कार्य पूरे होने की प्रबल संभावना है। आपको धन लाभ हो सकता है। शिक्षा में अच्छे अंक प्राप्त हो सकते हैं।
Surya-Rahu Shadashtak Yoga: इन 4 राशियों के लिए अगले 30 दिन रहेंगे चुनौतीपूर्ण, बढ़ सकती हैं आर्थिक परेशानियां
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए 24 जुलाई तक का समय लाभकारी रह सकता है। कामकाज में भी अच्छे परिणाम मिलने के योग हैं। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। भाग्य का साथ मिलने से कई महत्वपूर्ण कार्य बिना किसी बड़ी बाधा के पूरे हो सकते हैं। रिश्तों में प्रेम बना रहेगा। नई नौकरी आपको प्राप्त होगी।
Guru Asta 2026: कर्क में अस्त गुरु इन राशि वालों की बढ़ाएंगे टेंशन, 9 अगस्त तक दिन रहेंगे भारी
Weekly Lucky Horoscope: इस सप्ताह इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, तरक्की और लाभ के बनेंगे योग