Guru Asta 2026: वर्तमान में देवगुरु बृहस्पति कर्क राशि में अस्त अवस्था में विराजमान हैं। ज्योतिषियों के अनुसार, गुरु 9 अगस्त 2026 तक अस्त रहेंगे। मान्यता है कि, जब कोई शुभ ग्रह अस्त होता है, तो उसके सकारात्मक प्रभावों में कमी देखने को मिलती है। चूंकि गुरु न केवल अस्त, बल्कि अतिचारी गति से भी गोचर कर रहे हैं, जिससे उनके शुभ फल सामान्य की अपेक्षा कम माने जाते हैं। ऐसे में गुरु की यह स्थिति कई राशियों के जातकों के भाग्य पर असर डाल सकती है। इसके अलावा जातकों को धन लाभ में रुकावट, करियर और कारोबार में धीमी प्रगति, वैवाहिक जीवन, शिक्षा और निवेश में भी कुछ परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं। आइए जानते हैं कि, 9 अगस्त तक किन राशियों को विशेष सतर्क रहने की जरूरत रहेगी।
Guru Asta 2026: कर्क में अस्त गुरु इन राशि वालों की बढ़ाएंगे टेंशन, 9 अगस्त तक दिन रहेंगे भारी
Guru Asta 2026: गुरु कर्क राशि में अस्त हैं। इस राशि में वह 9 अगस्त तक बने रहेंगे। ऐसे में यह समय कुछ राशियों के लिए परेशानियों भरा हो सकता है। आइए इनके नाम जानते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्क राशि
देवगुरु आपकी ही राशि में अस्त अवस्था में विराजमान हैं। ऐसे में व्यापार और करियर से जुड़े मामलों में उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने में देरी हो सकती है। संतान की ओर से कोई अशुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। व्यापार में मंदी का सामना कर सकते हैं। नए निवेश या बड़े आर्थिक फैसले फिलहाल सोच-समझकर लें। खर्चों में वृद्धि होने की संभावना है। सेहत के मामले में भी लापरवाही न करें।
Surya-Rahu Shadashtak Yoga: इन 4 राशियों के लिए अगले 30 दिन रहेंगे चुनौतीपूर्ण, बढ़ सकती हैं आर्थिक परेशानियां
Devshayani Ekadashi 2026: देवशयनी एकादशी पर इन 4 राशिवालों को मिलगी विशेष कृपा, घर आएगी सुख-समृद्धि
कन्या राशि
गुरु के अस्त होने से भाग्य का सहयोग थोड़ा कमजोर पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में मेहनत अधिक करनी पड़ेगी। आर्थिक मामलों में जोखिम लेने से बचें। धार्मिक यात्रा करने में बाधा आ सकती हैं। कोई शुभ काम न करना ही बेहतर रहेगा। किसी भी महत्वपूर्ण योजना को अंतिम रूप देने से पहले अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना लाभकारी रहेगा। काम को लेकर मानसिक तनाव बढ़ सकता है।
Predictions: ग्रहों की बदलती चाल बढ़ाएगी मुश्किलें, अगले 10 दिन इन राशि वालों के लिए रहेंगे परेशानियों भरे
मकर राशि
गुरु की यह स्थिति आपके वैवाहिक और साझेदारी संबंधी मामलों को प्रभावित कर सकती है। विवाह योग्य लोगों के रिश्तों में देरी या किसी कारणवश बाधा आ सकती है। शिक्षा के क्षेत्र में कुछ दिक्कतें आएंगी। करियर के किसी भी फैसले से पहले अच्छी तरह सोच-विचार करना आपके लिए बेहतर रहेगा। कई कार्यों में रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है। छोटी-सी लापरवाही भी आपके बने हुए काम को बिगाड़ सकती है।
Weekly Horoscope (20-26 July 2026): धनु और मकर समेत इन राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल