सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Chandra Gochar: कल चंद्रमा करेंगे मकर राशि में प्रवेश, इन राशि वालों को होगा जबरदस्त धन लाभ

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Mehra Updated Wed, 03 Jun 2026 05:51 PM IST
सार

Chandra Gochar: 4 जून 2026 को चंद्रमा धनु राशि को छोड़कर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। यह गोचर कुछ राशियों के लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव के साथ-साथ आर्थिक स्थिति में भी सुधार देखने को मिल सकता है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं।
 

विज्ञापन
Chandra Gochar 4 june 2026 Chandrma Ka Makar Rashi Me Gochar 3 rashiyon ko hoga labh
चन्द्रमा का मकर राशि में गोचर - फोटो : AI

Chandrma Ka Makar Rashi Me Gochar: 4 जून 2026 की सुबह ग्रहों की चाल में एक अहम बदलाव होने जा रहा है। चंद्रमा धनु राशि को छोड़कर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। यह गोचर सुबह 7 बजकर 42 मिनट पर होगा, जिसका असर सभी राशियों पर पड़ेगा। हालांकि, ज्योतिषीय दृष्टि से मेष, तुला और मीन राशि के जातकों के लिए यह परिवर्तन खासतौर पर लाभदायक संकेत लेकर आ रहा है। इन राशियों के लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव के साथ-साथ आर्थिक स्थिति में भी सुधार देखने को मिल सकता है।

Chandra Gochar 4 june 2026 Chandrma Ka Makar Rashi Me Gochar 3 rashiyon ko hoga labh
मेष राशि - फोटो : अमर उजाला

मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए चंद्रमा का यह गोचर कर्म भाव यानी दसवें घर में होगा, जो करियर और कार्यक्षेत्र से जुड़ा माना जाता है। ऐसे में नौकरी या व्यवसाय में प्रगति के मजबूत योग बन रहे हैं। जो काम लंबे समय से अटके हुए थे, अब पूरे हो सकते हैं। पारिवारिक व्यवसाय से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। कुछ लोगों को पदोन्नति या नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। यदि आप नौकरी की तलाश में हैं, तो अचानक कोई अच्छा अवसर आपके सामने आ सकता है।

Trending Videos
Chandra Gochar 4 june 2026 Chandrma Ka Makar Rashi Me Gochar 3 rashiyon ko hoga labh
तुला राशि - फोटो : अमर उजाला

तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए चंद्रमा का यह गोचर सुख भाव यानी चौथे घर में होगा। इस दौरान घर-परिवार में खुशी और शांति का माहौल बना रहेगा। अपनों के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। पिता या किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकती है। आर्थिक मामलों में भी सुधार के संकेत हैं और उधार दिया गया पैसा वापस मिलने की संभावना है। करियर से जुड़ी परेशानियां धीरे-धीरे खत्म हो सकती हैं। वहीं, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता मिल सकती है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Chandra Gochar 4 june 2026 Chandrma Ka Makar Rashi Me Gochar 3 rashiyon ko hoga labh
मीन राशि - फोटो : अमर उजाला

मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए यह गोचर लाभ भाव यानी एकादश घर में होगा, जो आय और लाभ का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में आर्थिक रूप से यह समय आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। आय के नए स्रोत बन सकते हैं और पुराने निवेश से भी अच्छा लाभ मिल सकता है।

विज्ञापन
Chandra Gochar 4 june 2026 Chandrma Ka Makar Rashi Me Gochar 3 rashiyon ko hoga labh
मीन राशि - फोटो : adobe stock

करियर में उन्नति के रास्ते खुलेंगे और आपके काम की सराहना होगी। जो लोग नया व्यवसाय शुरू करने का सोच रहे हैं, उनके लिए समय अनुकूल है। शेयर बाजार या निवेश से जुड़े मामलों में भी सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं।
 

Numerology: अब पांच महीनों तक इस मूलांक वालों की रहेगी बल्ले-बल्ले, गुरु के गोचर से चमकेगी किस्मत
Vastu Tips: पक्षियों के लिए दाना-पानी रखते समय रखें इन नियमों का ध्यान, मिलेंगे शनि और राहु-केतु के शुभ प्रभाव
 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed