Lucky Zodiac Signs: ज्योतिष में मौजूद सभी ग्रह एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते हैं। उनका ये गोचर राशि चक्र की सभी राशियों को प्रभावित करता है। इस दौरान ग्रहों के राशि परिवर्तन करने से उनकी अन्य ग्रहों से युति भी बनती हैं, जिससे कई तरह के योग का निर्माण होता है। इन योगों के प्रभाव से कुछ राशि वालों को विशेष प्रकार का लाभ मिलता है। हालांकि, इन सभी योग में चतुर्ग्रही सर्वश्रेष्ठ है। इससे जातकों को 4 ग्रहों की कृपा प्राप्त होती हैं, जो दुर्लभ संयोग के रूप में काम करती हैं। नवंबर माह मे यह योग जल्द बनने जा रहा है। दरअसल, वृश्चिक राशि में सूर्य, बुध और मंगल विराजमान है। 20 नवंबर को चंद्रमा भी इस राशि में आएंगे। ऐसे में वृश्चिक राशि में चार ग्रहों की युति होगी, जिससे चतुर्ग्रही योग का निर्माण होगा। इससे किन राशियों को लाभ होगा। आइए जानते हैं।
Lucky Zodiac Signs: 20 नवंबर से इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत, मान-सम्मान में भी होगी वृद्धि
Lucky Zodiac Signs: वृश्चिक राशि में सूर्य, बुध और मंगल विराजमान है। 20 नवंबर को चंद्रमा भी इस राशि में आएंगे। ऐसे में वृश्चिक राशि में चार ग्रहों की युति होगी, जिससे चतुर्ग्रही योग का निर्माण होगा।
मेष राशि
यह योग मेष राशि वालों के लिए शुभ रहने वाला है। आपको व्यापार में नए लोगों का साथ मिलेगा। साथ ही ग्रहों के प्रभाव से काम को लेकर आत्मविश्वास बढ़ेगा। इस समय आपके घर-परिवार में भी खुशी का माहौल रहेगा। प्यार के मामलों में भी समय बहुत अच्छा रहेगा। मेहनत से आय के नए स्रोत भी खुल सकते हैं और पुराने कर्ज से मुक्ति मिलेगी। कुल मिलाकर आर्थिक तनाव कम होगा। मार्केटिंग, सेल्स व ऑनलाइन काम करने वाले जातकों के वेतन में वृद्धि होगी।
Shani Margi 2025: कर्मफल देवता शनि होंगे मार्गी, इन 5 राशियों के लिए बनेंगे धन और तरक्की के योग
Budh Gochar 2025: बुध के उदय होने से इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत, पूरे होंगे सभी अटके काम
कन्या राशि
साल 2026 में इन राशियों के खुलेंगे भाग्य और मिलेगा सबकुछ, देवताओं के गुरु होंगे मार्गी
कन्या राशि वालों के लिए समय खास रहेगा। आपकी एकाग्रता में वृद्धि होगी, जिस कारण पढ़ाई में मन लगेगा। सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों को शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। कोई नया अपडेट आपको मिल सकता है। भाग्य का भरपूर साथ मिलने से आपको धन प्राप्ति के योग बनेंगे। लेखर, नृत्य, संगीत, संवाद क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय खास रहेगा। आर्थिक क्षेत्र में अनुकूल बनी रहेगी। शेयर बाजार या किसी प्रकार के निवेश से अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है।
Gajkesari Rajyog 2025: दिसंबर में बनेगा गजकेसरी राजयोग, तुला संग इन राशि वालों के करियर में आएंगे बदलाव
वृश्चिक राशि
आपके लिए समय नए परिवर्तनों से भरा रहेगा। पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई लाभ या बंटवारे का मामला में आपके पक्ष में आएगा। विवाह के योग बनेंगे और आर्थिक रूप से स्थिति मजबूत होंगी। आपके प्रेम जीवन में मिठास आ सकती है, जिस कारण सभी तरह के विवाद हल होंगे। वाहन लेने की इच्छा पूरी होगी। आप अपने पैसे सोना-चांदी में भी लगा सकते हैं। आपको दोस्तों से मुलाकात कर खुशी का अनुभव होगा।
Horoscope 2026: नए साल की शुरुआत में वैभव के दाता शुक्र होंगे उदय, इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन
Vivah Rekha: क्या कहती है आपकी हथेली पर बनी विवाह रेखा, इनमें छिपा है रहस्य
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

कमेंट
कमेंट X