लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैस दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रूकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
2 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मेष लव राशिफल (Aries love horoscope): आज का दिन प्रेमियों के लिए मिला जुला रहने वाला है। परिजनों की रजामंदी नहीं मिलने के कारण शादी की बात अटक सकती है। कार्यक्षेत्र में आपका अफेयर शुरू होने की संभावना है।
3 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
वृष लव राशिफल (Taurus love horoscope): आज के दिन आपके पार्टनर खूब रोमांटिक महसूस करेंगे। आप अधिक से अधिक वक्त एक दूसरे के साथ बिताने का प्रयास करेंगे। आप घूमने या मूवी देखने की योजना भी बना सकते हैं।
4 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन लव राशिफल (Gemini love horoscope): कुछ प्रेमी/प्रेमिका विवाह करने को लेकर आज गंभीर रहेंगे। यदि आप विवाहित हैं तो आपका दिन अच्छा बीतेगा। प्रेमी/प्रेमिका को काफी समय बाद एक दूसरे के साथ वक्त बिताने का अवसर मिलेगा।
5 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कर्क लव राशिफल (Cancer love horoscope): आज आपको अपने प्रेम संबंधों के प्रति सावधानी बरतनी होगी। किसी की चालबाजी की वजह से आज आप परेशानी में पड़ सकते हैं। अपनी निजी बातों को आप किसी के साथ साझा न करें।