सब्सक्राइब करें

Rashifal 5 May: इन पांच राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ और आर्थिक स्थिति रहेगी बेहतर, पढ़ें दैनिक राशिफल

आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: Vinod Shukla Updated Mon, 04 May 2026 04:18 PM IST
सार

5 May Ka Rashifal: आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 5 मई 2026 का राशिफल।

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction of 5 May 2026 Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar Meen
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
Rashifal 5 May: मंगलवार, 5 मई को एक साथ कई तरह के शुभ संयोगों का निर्माण होगा। जिससे कई राशि वालों की आय में इजाफा और लाभ के बेहतरीन अवसर मिलेंगे। धन प्राप्ति के लिए आपके प्रयास सफल होंगे। नौकरीपेशा जातकों एक साथ कई जगहों से नौकरी के लिए अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। लेकिन वहीं कुछ राशि वालों को सतर्कता बरतनी होगी। प्रेम संबधों में आपको थोड़ा संभलकर रखना होगा। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा 5 मई का दिन।

 
Trending Videos
Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction of 5 May 2026 Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar Meen
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
आज का दिन आपको एक अहम सीख देगा। पैसा कमाना जितना जरूरी है, उसे संभालना उससे भी ज्यादा जरूरी है। खर्च बढ़ने के संकेत हैं, इसलिए दिखावे से दूर रहना ही समझदारी है, वरना आपकी बचत भी हाथ से निकल सकती है। अच्छी बात ये है कि आपकी मेहनत बेकार नहीं जाएगी। काम में सराहना मिलेगी और अधिकारी भी आपके प्रदर्शन से खुश नजर आएंगे। सरकारी कामों को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है, लेकिन अंततः काम बन जाएंगे। बस ध्यान रखें, घर में माता-पिता के साथ बातचीत करते समय शब्दों का चुनाव सोच-समझकर करें, क्योंकि छोटी सी बात भी बड़ा रूप ले सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction of 5 May 2026 Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar Meen
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
वृषभ 
आज आपकी कार्यकुशलता ही आपकी पहचान बनेगी। भाग्य पूरी तरह आपके पक्ष में है, इसलिए जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता मिलने के पूरे योग हैं। पुराने कर्ज को चुकाने की दिशा में आप कदम बढ़ा सकते हैं और प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई बड़ा फैसला भी आज हो सकता है। अगर भाई-बहनों से किसी बात को लेकर दूरी बनी हुई थी, तो उसे खत्म करने का यही सही समय है। रिश्ते संभालना भी एक कला है और आज आप उसमें सफल हो सकते हैं।
Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction of 5 May 2026 Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar Meen
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
मिथुन 
आज का दिन आपको अपनी समझदारी और बुद्धि का सही इस्तेमाल करने का मौका देगा। आप ऐसे फैसले लेंगे, जो दूसरों को चौंका सकते हैं। सामाजिक या राजनीतिक क्षेत्र में आपकी छवि मजबूत होगी और लोगों का समर्थन बढ़ेगा। घर में छोटे बच्चे आपसे कुछ खास मांग सकते हैं, जिसे पूरा करके आप उनके चेहरे पर मुस्कान ला सकते हैं। छात्रों के लिए यह समय पूरी तरह फोकस का है।ध्यान भटका तो मौका निकल सकता है। संतान से जुड़ी कोई खुशखबरी दिल को सुकून देगी।
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction of 5 May 2026 Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar Meen
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
कर्क 
आज आपकी आय के रास्ते खुलते नजर आएंगे, लेकिन मन में हल्का तनाव भी बना रह सकता है। परिवार में किसी मुद्दे को सुलझाने की जिम्मेदारी आपके कंधों पर आ सकती है। याद रखें, हर बात में दखल देना जरूरी नहीं होता। कभी-कभी चुप रहना ही समझदारी होती है। बिजनेस को लेकर ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि पार्टनरशिप में सहयोग मिलेगा। अगर आपने किसी को पैसे उधार दिए थे, तो उनके वापस आने के संकेत हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed