Surya Nakshatra Parivartan: 11 मई 2026, सोमवार को शाम 07 बजकर 37 मिनट पर सूर्य कृत्तिका नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। यह गोचर बेहद प्रभावशाली रहने वाला है, क्योंकि कृत्तिका नक्षत्र के स्वामी स्वयं सूर्यदेव ही हैं। ऐसे में जब सूर्य अपने ही नक्षत्र में प्रवेश करेंगे, तो उनका प्रभाव-शक्ति और भी कई गुना बढ़ जाएगा। चूंकि, सूर्य आत्मविश्वास, मान-सम्मान व नेतृत्व क्षमता के कारक ग्रह है, इसलिए यह समय कुछ राशि वालों के सम्मान में वृद्धि से लेकर पद-प्रतिष्ठा को बढ़ा सकता है। इसके अलावा करियर में उन्नति, धन लाभ, निडर व विरोधियों से मुक्ति मिल सकती हैं। ऐसे में आइए इन लकी राशियों के नाम जानते हैं।
Surya Gochar: 11 मई से इन राशि वालों को करियर-कारोबार में मिलेगी सफलता, मेहरबान रहेगी किस्मत
Surya Nakshatra Parivartan: 11 मई 2026 को सूर्य नक्षत्र परिवर्तन करेंगे और 25 मई 2026 तक सूर्य इसी नक्षत्र में रहेंगे, जिससे कुछ राशियों के जीवन में खास बदलाव देखने को मिल सकते हैं। यह समय भाग्य का साथ दिलाने और रुके हुए कामों को गति देने वाला साबित हो सकता है।
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए यह समय करियर में आगे बढ़ने का शानदार मौका लेकर आ सकता है। आपको घर और बाहर दोनों जगह सम्मान की प्राप्ति होने वाली है। इस समय लंबे समय से जो बाधाएं आपके रास्ते में आ रही थीं, वे अब धीरे-धीरे दूर होती नजर आएंगी। नए लोगों से मुलाकात आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। यात्रा करने का अवसर आपको प्राप्त होने वाला है। कोर्ट के मामलों से राहत मिलती हुई नजर आएगी। धन लाभ के कई अवसर हाथ लग सकते हैं।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए यह समय काफी खास रहने वाला है। आप जिस भी कार्य को करना चाह रहे थे, वह अब सफलतापूर्वक पूर्ण होगा। आप अपने फैसलों को लेकर अधिक स्पष्ट रहेंगे। करियर में नए अवसर मिल सकते हैं। आपकी मेहनत की सराहना होगी। प्रेम विवाह के योग बनेंगे। सिंगल लोगों के जीवन में कोई खास व्यक्ति भी दस्तक दे सकता है। अगर नौकरी को लेकर काफी समय से प्रयास कर रहे थे, तो अब परिणाम पक्ष में आ सकता है।
May Rashifal 2026: मई माह में राजयोग से इन राशियों की चमकेगी किस्मत और इनकी बढ़ सकती हैं मुश्किलें
Dwidwadash Yog: 11 मई को बनेगा जबरदस्त योग, इन 4 राशियों की बदल जाएगी किस्मत
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए यह गोचर आर्थिक रूप से लाभकारी साबित हो सकता है। धन लाभ के योग बन रहे हैं। इस समय लंबी दूरी की यात्रा के संकेत हैं, जो आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। इसके अलावा समाज में आपकी छवि मजबूत होगी और लोग आपके काम को पहचानेंगे। प्रेम जीवन में भी सुधार के संकेत हैं और रिश्तों में बेहतर समझ विकसित होगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
Nautapa 2026: मई के इन 9 दिनों में पड़ेगी भीषण गर्मी, जानिए डेट और इसका कारण
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
