सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   shani jayanti 2026 remedies on shanichari amavasya to avoid shani sade sati and dhaiya

Shani Jayanti 2026: शनि जयंती पर करें ये उपाय, दूर होंगी साढ़ेसाती और ढैय्या का अशुभ प्रभाव

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Vinod Shukla Updated Mon, 04 May 2026 03:54 PM IST
विज्ञापन
सार

Shani Jayanti 2026: 16 मई को शनि जयंती है। शनि जयंती पर कई तरह के उपाय करने की धार्मिक मान्यता है। इस दिन शनि दोष को कम करने के लिए कई तरह के उपाय बहुत ही कारगर साबित होते हैं। 

shani jayanti 2026 remedies on shanichari amavasya to avoid shani sade sati and dhaiya
शनि जयंती 2026 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

Shani Jayanti 2026: ज्योतिषीय और धार्मिक दोनों ही नजरिए से ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि का विशेष महत्व होता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि को शनि जयंती मनाई जाती है। इस दिन पूरे देशभर के शनि मंदिरों में शनिदेव का जन्मोत्सव बड़े ही जोश और उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस वर्ष शनि जयंती 16 मई को पड़ रही है। ज्योतिष में शनिदेव को कर्मफलदाता और न्यायाधिपति का दर्जा प्राप्त है। ज्योतिष शास्त्र में शनि जयंती पर शनिदेव की पूजा और कुछ उपाय करने का विशेष महत्व होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कुंडली में शनि की स्थिति को मजबूत करने और शनि दोष के प्रभावों को कम करने के लिए कुछ उपायों को बहुत ही कारगर माना जाता है। आइए जानते हैं शनि जयंती पर कौन-कौन से उपाय करना बहुत ही लाभकारी होता है। 

Trending Videos


शनि जयंती 2026 और ज्योतिषीय उपाय

शनि जयंती पर करें इन चीजों का दान
शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए दान करने का विशेष महत्व होता है। शनि जयंती के दिन सरसों का तेल, काला तिल, काली उड़द दाला, छाता और अनाज का दान करना बहुत ही लाभकारी होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Jyeshtha Month Daan: ज्येष्ठ मास की भीषण गर्मी में करें इन चीजों का दान, श्रीहरि बरसाएंगे सुख-समृद्धि की वर्षा


शनि जयंती पर चढ़ाएं सरसों का तेल
कुंडली से शनिदेव से संबंधी दोष को दूर करने के लिए शनि जयंती के दिन शनिदेव को सरसों का तेल अर्पित करना बहुत ही लाभकारी होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शनिदेव को सरसों का तेल अर्पित करने से वे बहुत ही प्रसन्न होते हैं। 


शनि जयंती पर छाया दान
जिन लोगों के ऊपर शनि दोष, साढ़ेसाती और ढैय्या का प्रभाव होता है। उनको शनि जयंती के दिन कांसे की कटोरी में सरसों का तेल भरकर उसमें एक सिक्का और काला तिल डाल दें और इसमें अपना चेहरा दिखाकर उसे शनि मंदिर में दान कर दें। 

Agni Nakshatra 2026: आज से शुरू हुआ अग्नि नक्षत्र, अब 25 दिनों तक इन कामों को भूलकर भी न करें

पीपल के पास जलाएं दीपक
शनि जयंती के दिन पीपल के पेड़ के नीचे चौमुखा दीपक जलाकर अर्पित करना बहुत ही लाभकारी माना जाता है। इस दिन पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाकर 108 बार ऊं शं शनैश्वराय नमा मंत्र का जाप करें। 

शनिदेव को लगाएं भोग
शनि जयंती पर भगवान शनि को प्रसन्न करने के लिए शनिदेव को काले तिल, काली उदड़ की दाल और खिचड़ी को भोग लगाएं। इससे शनिदेव प्रसन्न होते हैं और शनि संबंधी दोषों में कमी आती है। 



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed