प्रेम, रोमांस और दांपत्य जीवन को लेकर कैसा रहेगा दिन, देखें लव राशिफल...
मेष
नए प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन आपके अच्छा रहेगा, साथ ही आज आपको कोई नया साथी मिल सकता हैं। आप आज संयम रखें बातचीत पर संतुलन बनाये रखें अन्यथा अविश्वास आपके संबंधों में दरार उत्पन्न करेगा। मन विचलित रहेगा। जीवनसाथी की सेहत चिंता का कारण बन सकती है।
वृषभ
नव-विवाहित दम्पत्ति के लिये आज का दिन अच्छा रहेगा। परिवार में आज थोड़ा सा तनाव आ सकता है, लेकिन शाम तक सब ठीक हो जाएगा। सामाजिक उत्सव में प्रेमी के साथ सहभागिता का मौका मिल सकता हैं।
मिथुन
अगर आप में आपसी विवाद चल रहा था तो वैवाहिक जोड़ी के लिये आज का दिन बहुत अच्छा है, समझौता होने की उम्मीद हैं। प्रेमी और प्रेमिका के संबन्धों से लव लाईफ में आज मधुरता बनी रहेगी। आज के दिन माता भी मददगार साबित हो सकती हैं। संतान का परीक्षा में रिजल्ट अच्छा आयेगा।
कर्क
शादीशुदा लोग आज पिक्चर देखने जा सकते हैं, इससे आपके प्रेम-संबध में मधुरता आएगी। प्रेम प्रस्ताव भी आज के दिन मिलने की संभावना हैं। आज के दिन नए साथी बनेंगे, साथ ही व्यापार, नौकरी से अच्छी आमंदनी होगी। आपको अपने जीवन में समय-समय पर मित्रों की उचित सलाह मिलती रहेगी।
कमेंट
कमेंट X