लव राशिफल 8 जनवरी : देखें लव पार्टनर को लेकर क्या कहते हैं आपके सितारे
मेष-
आज प्रेम सम्बन्धों के प्रति आपके स्वतन्त्र विचार कोई झमेला ना खड़ा करें। सोच समझ कर बात करें। आज का दिन महत्वपूर्ण है। आज हर कोई आप से दोस्ती करना चाहता है और आप उनकी ये इच्छा पूरी करने में खुशी महसूस करेंगे। अपने प्रिय को ज्यादा समय नहीं दे पायेंगे। इस बार उसे ठेस लगेगी।
वृषभ-
आज आप के जीवनसाथी का मन उदास है और आप चाहते हैं कि दिन अच्छा गुजरे, तो शांति बनाये रखें। उनकी भावना को महत्व दे। दिन को खूबसूरत बनाने के लिये किसी अच्छी सी फिल्म देखने से बढि़या या भोजन करें। विवाहितों के लिये आज का दिन शानदार रहेगा। आज आपके पास पर्याप्त वक्त और धन होने की संभावना है। इन कीमती पलों को ख्याली पुलाव पकाने में न गंवाएँ। आर्थिक तौर पर भी सुधार तय है।
मिथुन
आज अपने योग्यताबल से आप अपने सारे काम पूर्ण कर लेंगे। आज आप कहीं दूर खाना खाने जा सकते हैं। किसी पर आपका दिल आ सकता है। अपने काम की ओर ज्यादा मन नहीं लगा पाएंगे। आज आप मस्ती मजाक के मूड में रहने वाले हैं।
प्रेमियों के लिये यह दिन बेहद खास रहेगा। अगर आप किसी विवाद में उलझ जाय तो गलत बोलने से बचें। कुछ मीठे बोल आपके रिश्तों में प्रगाड़ता लायेंगे। आज के दिन रिश्तेदारों से मुलाकात करके आप सामाजिक दायित्वों की पूर्ति कर सकते हैं। जीवन साथी के साथ मिल कर भविष्य की योजनायें बनाने के लिये दिन उत्तम हैं।
