Remedies According To Planets: ज्योतिष शास्त्र में नवग्रहों का विशेष महत्व माना गया है। कुंडली में प्रत्येक ग्रह जीवन के अलग-अलग क्षेत्रों को प्रभावित करता है। मान्यता है कि, जहां सूर्य आत्मविश्वास, सम्मान और नेतृत्व क्षमता को बढ़ाता है, वहीं चंद्रमा मानसिक शांति, भावनाओं और सुख में वृद्धि करता है। इसके अलावा मंगल साहस, बुध बुद्धि, बृहस्पति ज्ञान, शुक्र सुख-सुविधाएं और शनि कर्म का फल देते हैं। कहते हैं कि, यदि कुंडली में किसी ग्रह की स्थिति कमजोर हो या वह अशुभ प्रभाव दे रहा हो, तो व्यक्ति को करियर, आर्थिक स्थिति, स्वास्थ्य, वैवाहिक जीवन और मानसिक तनाव जैसी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन ग्रहों की शांति के लिए पूजा-पाठ, मंत्र जाप और दान का विशेष महत्व बताया गया है। ऐसा कहा जाता है कि, कुछ खास चीजों का दान ग्रहों के अशुभ प्रभाव को कम करने में सहायक माना जाता है। आइए इनके बारे में जानते हैं।
{"_id":"6a4cea5624d1c612c40bb82d","slug":"dan-and-remedies-according-to-planets-and-benefits-in-hindi-2026-07-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Remedies: किस ग्रह की शांति के लिए कौन सा दान होगा लाभकारी ? जानें नवग्रहों को प्रसन्न करने के सरल उपाय","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Remedies: किस ग्रह की शांति के लिए कौन सा दान होगा लाभकारी ? जानें नवग्रहों को प्रसन्न करने के सरल उपाय
Tue, 07 Jul 2026 05:43 PM IST
मेघा कुमारी
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा कुमारी
Updated Tue, 07 Jul 2026 05:43 PM IST
सार
Remedies According To Planets: यदि कुंडली में किसी ग्रह की स्थिति कमजोर हो या वह अशुभ प्रभाव दे रहा हो, तो व्यक्ति को करियर, आर्थिक स्थिति, स्वास्थ्य, वैवाहिक जीवन और मानसिक तनाव जैसी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
Remedies According To Planets
- फोटो : अमर उजाला AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Remedies According To Planets
- फोटो : adobe stock
- कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत करने के लिए गुड़, गेहूं या तांबे के बर्तन का दान करना शुभ माना जाता है।
- चंद्रमा को मजबूत करने के लिए दूध अन्य सफेद वस्तुओं का दान करना लाभकारी माना जाता है।
Remedies According To Planets
- फोटो : Freepik
- मंगल ग्रह की शांति के लिए लाल मसूर की दाल, लाल वस्त्र का दान करना शुभ माना जाता है। इससे साहस बढ़ता है।
- बुध को मजबूत करने के लिए हरी मूंग, हरी सब्जियां एवं स्टेशनरी का दान करना लाभकारी माना जाता है।
Yogini Ekadashi 2026: जुलाई का पहला एकादशी व्रत कब रखा जाएगा? जानें तिथि, पूजा विधि और नियम
शनिवार के दिन शनिदोष से मुक्ति पाने के लिए अपनाएं ये कारगर उपाय, कम होंगी परेशानियां
विज्ञापन
विज्ञापन
Remedies According To Planets
- फोटो : Freepik
- गुरु ग्रह की कृपा पाने के लिए चने की दाल, हल्दी का दान करना शुभ माना जाता है। इससे भाग्य मजबूत होता है।
- शुक्र ग्रह को प्रसन्न करने के लिए चावल, मिश्री या सुगंधित वस्तुओं का दान करना लाभकारी माना जाता है। इससे वैवाहिक जीवन में मधुरता आती है।
Devshayani Ekadashi 2026: इस साल कब है देवशयनी एकादशी ? जानें इसकी डेट, महत्व और पूजा विधि
विज्ञापन
Remedies According To Planets
- फोटो : अमर उजाला
- शनि देव की शांति के लिए लोहे की वस्तुएं, सरसों का तेल का दान करना शुभ माना जाता है। इससे शनि के अशुभ प्रभाव कम होते हैं।
- राहु के दोषों को शांत करने के लिए जरूरतमंद लोगों को भोजन का दान करें।
- केतु ग्रह की शांति के लिए पशु-पक्षियों की सेवा करना अत्यंत पुण्यदायी माना गया है। इससे आपके कार्यों में आ रही बाधाएं दूर हो सकती हैं।
01 अगस्त तक इन राशियों को सुनने को मिल सकती है अच्छी खबरें, शुक्र-युति से मिलेगा जबरदस्त लाभ
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।