Shani Sade Sati Last Phase On Kumbh Rashi: कर्मों के अनुसार फल देने वाले शनि देव वर्तमान में मीन राशि में स्थित हैं और 3 जून 2027 से वे मेष राशि में प्रवेश करेंगे। इस अवधि तक कुंभ राशि के जातकों पर साढ़ेसाती का अंतिम चरण जारी रहेगा, जबकि मीन राशि वालों पर इसका दूसरा चरण और मेष राशि पर पहला चरण प्रभावी होगा। ज्योतिष के अनुसार साढ़ेसाती का आखिरी चरण व्यक्ति को जीवन के कई महत्वपूर्ण सबक सिखाता है और कई बार सकारात्मक परिणाम भी देता है। हालांकि, यदि इस समय लापरवाही या गलत आचरण किया जाए, तो इसके दुष्परिणाम भी झेलने पड़ सकते हैं। इसलिए जरूरी है कि इस चरण को सावधानी और समझदारी के साथ बिताया जाए।
Sade Sati Last Phase: शनी की साढ़ेसाती का अंतिम चरण शुरू, कुंभ राशि वालों के लिए जरूरी सावधानियां और उपाय
Shani Sade Sati 2027: ज्योतिष के अनुसार साढ़ेसाती का आखिरी चरण व्यक्ति को जीवन के कई महत्वपूर्ण सबक सिखाता है और कई बार सकारात्मक परिणाम भी देता है। इसलिए जरूरी है कि इस चरण को सावधानी और समझदारी के साथ बिताया जाए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
3 जून 2027 तक कुंभ राशि वालों के लिए जरूरी सावधानियां
- साढ़ेसाती के प्रभाव में आने वाले लोगों को अपने व्यवहार पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है। खासकर अपने अधीन कार्य करने वाले कर्मचारियों, सफाईकर्मियों या आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के साथ सम्मानजनक व्यवहार बनाए रखें। मान्यता है कि कमजोर वर्ग के प्रति अपमानजनक रवैया रखने से शनि देव अप्रसन्न हो सकते हैं।
- अनैतिक तरीके से धन कमाने या गलत कार्यों में लिप्त रहने से भी बचना चाहिए। ऐसे कर्मों का परिणाम साढ़ेसाती के दौरान अधिक कठोर रूप में सामने आ सकता है। विशेषकर अंतिम चरण में गलत निर्णय लेने से कानूनी विवाद या कोर्ट-कचहरी के मामलों में उलझने की आशंका बढ़ जाती है।
- शनि देव परिश्रम और कर्मठता को महत्व देते हैं, इसलिए इस दौरान मेहनत से पीछे न हटें। आलस्य को त्यागना बेहद आवश्यक है, खासकर साढ़ेसाती के अंतिम चरण में। लापरवाही या काम में ढिलाई से नुकसान उठाना पड़ सकता है।
- आर्थिक मामलों में भी सतर्क रहें। किसी भी प्रकार का निवेश सोच-समझकर करें और बिना योजना के नए कार्यों की शुरुआत करने से बचें।
- शनि अनुशासन, सादगी और संस्कारों को महत्व देते हैं, इसलिए घर के बड़े-बुजुर्गों और गुरुओं का सम्मान बनाए रखें। उनके प्रति अनादर करने से जीवन में नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है और घर की समृद्धि प्रभावित हो सकती है।
- स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से इस समय पैरों, हड्डियों और पाचन से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। इसलिए अपनी दिनचर्या और खानपान पर विशेष ध्यान देना जरूरी है।
शनि को प्रसन्न करने के उपाय
- साढ़ेसाती के दौरान शनिवार के दिन काली उड़द, काले तिल, काले जूते, सरसों का तेल या छाता किसी जरूरतमंद व्यक्ति को दान करना शुभ माना जाता है।
- इसके अलावा, नियमित रूप से महामृत्युंजय मंत्र या शनि मंत्र का जाप करना भी लाभकारी रहता है।
- शनिवार की शाम को पीपल के वृक्ष के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाने से भी शनि देव की कृपा प्राप्त होने की मान्यता है।
Most Attractive Mulank: इस मूलांक के लोग अक्सर होते हैं हर किसी के क्रश, शादी के बाद भी रहते हैं आकर्षक
Numerology: अब पांच महीनों तक इस मूलांक वालों की रहेगी बल्ले-बल्ले, गुरु के गोचर से चमकेगी किस्मत
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।