फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कर्क राशि में गुरु-सूर्य की युति, इन राशियों के जीवन में आएगा बड़ा बदलाव और मिलेंगे अच्छे परिणाम

Wed, 08 Jul 2026 02:36 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 08 Jul 2026 02:36 PM IST
सार

16 जुलाई 2026 को सूर्य मिथुन से कर्क राशि में गोचर करने वाले हैं जहां पर पहले से देवगुरु बृहस्पति विराजमान हैं। इससे कुछ राशि वालों पर अच्छा और सकारात्मक प्रभाव पडेगा। 

विज्ञापन
guru surya conjuntion in cancer surya guru yuti in kark rashi on 16 july these zodiac sign will be lucky
surya guru yuti - फोटो : amar ujala

ज्योतिष में जब-जब ग्रह एक से दूसरी राशि में गोचर करते हैं तो इसी के साथ ये दूसरे ग्रहों के साथ युति करते हैं। कुछ दिनों के बाद ही सूर्य और गुरु की युति बनने वाली है जिसे ज्योतिष शास्त्र में बहुत ही शुभ और प्रभावशाली माना जाता है। गुरु-सूर्य की युति से गुरु आदित्य राजयोग का निर्माण होता है। दरअसल इस माह सूर्य 16 जुलाई को मिथुन से कर्क राशि में गोचर करने वाले हैं जहां पर पहले ही गुरु विराजमान हैं। इस तरह से कर्क राशि में गुरु-सूर्य की युति बनेगी। कर्क राशि में गुरु की युति होने से सभी 12 राशियों के ऊपर प्रभाव देखने को मिलेगा। लेकिन कुछ ऐसी राशियां होंगी जिनके बहुत ही लाभ मिलने वाला है। 

guru surya conjuntion in cancer surya guru yuti in kark rashi on 16 july these zodiac sign will be lucky
वृषभ राशि - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए कर्क राशि में गुरु-सूर्य की युति बहुत ही शुभ और लाभकारी रहने वाली होगी। गुरु-सूर्य की युति से जीवन में कई तरह के  सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। धन, करियर-कारोबार और प्रेम के मामलों में आपके जीवन में महत्वूर्ण बदलाव देखने को मिलेगा। किसी करीबी व्यक्ति से आपको शुभ समाचरा सुनने को मिल सकता है। जो लोग बिजनेस में किसी योजना पर काम कर रहे हैं उनको उसमें सफलता मिल सकती है। सुख-सुविधाओं में वृद्धि के योग हैं। 
guru surya conjuntion in cancer surya guru yuti in kark rashi on 16 july these zodiac sign will be lucky
कन्या राशि - फोटो : amar ujala
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए कर्क राशि में सूर्य-गुरु की युति बहुत ही प्रभावशाली और सफलता से भरी हुई हो सकती है। इस दौरान आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। करियर-कारोबार में उन्नति के नए-नए अवसर प्राप्त होंगे। आर्थिक स्थिरता रहेगी। वहीं जिन लोगों का किसी के साथ प्रेम रिश्ता चल रहा है उनके लिए दिन बहुत ही अनुकूल रहेगा। आय के नए-नए स्त्रोतों में इजाफा होगा। छात्रों के लिए परीक्षा में सफलता के प्रबल योग है। सेहत पहले के मुकाबले बेहतर रहेगी। 
 

Surya Gochar 2026: सूर्य का कर्क राशि में गोचर, इन राशियों की चमक उठेगी किस्मत और होगा अचानक धन लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
guru surya conjuntion in cancer surya guru yuti in kark rashi on 16 july these zodiac sign will be lucky
मकर राशि - फोटो : amar ujala
मकर राशि 
मकर राशि वालों के लिए कर्क राशि में सूर्य-गुरु की युति बहुत ही प्रभावशाली और लाभकारी रहेगी। इस दौरान नौकरीपेशा जातकों को कुछ नया करने का असर मिल सकता है। इस युति के प्रभाव के चलते नौकरी में कोई नई तरह की जिम्मेदारी मिल सकती है। भौतिक सुखों में वृद्धि के योग हैं साथ ही जिन लोगों का कोई कोर्ट कचहरी में विवाद चल रहा है उनको उसमें उनको राहत मिलेगी। प्रेम संबंधों में स्थिरता और मजबूती आएगी। 

Guru Asta 2026: गुरु अस्त के दौरान इन कार्यों से करें परहेज, 30 दिनों तक इन 3 राशियों की रहेगी बल्ले-बल्ले

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed