Surya Gochar 2026: 16 जुलाई 2026 को ग्रहों के राजा सूर्य कर्क राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। ज्योतिष के अनुसार, सूर्य का यह गोचर बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि जहां कुछ राशियों के लिए यह समय तरक्की और सफलता लेकर आएगा, वहीं कुछ लोगों को 17 अगस्त 2026 तक चुनौतियों, आर्थिक उतार-चढ़ाव और मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल, सूर्य के अपनी स्वराशि सिंह में प्रवेश करने से पहले कुछ राशियों के लिए समय कठिनाईयों भरा हो सकता है। आइए इनके नाम जानते हैं।
Surya Gochar 2026: 16 जुलाई से 17 अगस्त तक इन राशि के लोग रहें अलर्ट, जीवन में आएंगे उतार-चढ़ाव
Surya Gochar 2026: सूर्य का राशि परिवर्तन कुछ राशि वालों के लिए परेशानियां लेकर आ सकता है। महीने भर जातकों को सेहत, यात्रा व धन को लेकर सावधानियां बरतने की आवश्यकता रहने वाली हैं। आइए इनके नाम जानते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए सूर्य पंचम भाव के स्वामी हैं और इस दौरान आपके चतुर्थ भाव में गोचर करेंगे। यह समय मेहनत का रहेगा। छोटी-छोटी उपलब्धियों के लिए भी सामान्य से अधिक प्रयास करने पड़ सकते हैं। घर-परिवार से जुड़े मामलों में तनाव महसूस हो सकता है। इसके अलावा धन से जुड़े मामलों में भी सोच-समझकर कदम उठाना होगा। अनावश्यक खर्च आपकी आर्थिक स्थिति पर दबाव बना सकते हैं। परिवार वालों की ओर से कुछ बातों का भार मन पर बना रहेगा।
कर्क राशि में गुरु-सूर्य की युति, इन राशियों के जीवन में आएगा बड़ा बदलाव और मिलेंगे अच्छे परिणाम
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए सूर्य लाभ भाव के स्वामी हैं और इस गोचर में आपके कर्म भाव को प्रभावित करेंगे। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, लेकिन अपेक्षित परिणाम मिलने में समय लग सकता है। इस दौरान किसी भी बड़े आर्थिक फैसले या निवेश में जल्दबाजी करने से बचें। स्वास्थ्य के मामले में भी लापरवाही भारी पड़ सकती है। आपके लिए समय परीक्षा से भरा रहने वाला है।
Guru Asta 2026: गुरु अस्त के दौरान इन कार्यों से करें परहेज, 30 दिनों तक इन 3 राशियों की रहेगी बल्ले-बल्ले
Lucky Zodiac: जुलाई खत्म होने से पहले चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत, करियर से लेकर धन तक मिलेगा शानदार लाभ
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए सूर्य अष्टम भाव के स्वामी हैं और इस समय आपके सप्तम भाव में गोचर करेंगे। ज्योतिष में सप्तम भाव में सूर्य का गोचर बहुत शुभ नहीं माना जाता। रिश्तों में गलतफहमियां बढ़ सकती हैं और नए लोगों पर आंख बंद करके भरोसा करना नुकसानदायक साबित हो सकता है। आर्थिक मामलों में भी सावधानी बरतें, क्योंकि अचानक खर्च बढ़ने या धन हानि की स्थिति बन सकती है। काम को लेकर अधिक यात्रा करने से मन प्रभावित हो सकता है।
Chandrma Gochar In Mesh: 8 से 10 जुलाई तक इन 4 राशि वालों को होगा बड़ा लाभ, हर काम में मिलेगी सफलता
Vastu Tips: नमक और लौंग से दूर करें आर्थिक तंगी, घर में बढ़ेगी सकारात्मक ऊर्जा
Surya Gochar 2026: सूर्य का कर्क राशि में गोचर, इन राशियों की चमक उठेगी किस्मत और होगा अचानक धन लाभ