फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dwidwadash Yog 2026: बुध और शुक्र बनाएंगे द्विद्वादश दृष्टि योग, इन राशियों के जीवन में प्रेम और सफलता बढ़ेगी

Thu, 26 Feb 2026 03:06 PM IST
Shweta Singh ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shweta Singh Updated Thu, 26 Feb 2026 03:06 PM IST
सार

Dwidwadash Yog 2026: द्विद्वादश योग बुध और शुक्र की द्विद्वादश दृष्टि से बन रहा है। यह योग 4 राशियों के जातकों के लिए लाभकारी रहेगा। व्यापारिक परेशानियां दूर होंगी, धन और प्रेम में वृद्धि होगी। करियर और व्यक्तिगत जीवन में सफलता और उन्नति के अवसर बनेंगे। जीवन में सकारात्मक बदलाव, मानसिक संतुलन और खुशहाली अनुभव होगी।

विज्ञापन
Dwidwadash Yog 2026 Mercury and Venus Alignment Brings Wealth and Boundless Love to 4 Zodiac Signs
द्विद्वादश दृष्टि योग - फोटो : amar ujala

Dwidwadash Yog 2026: 15 मार्च 2026 को बुध और शुक्र एक विशेष स्थिति में होंगे, जिससे द्विद्वादश दृष्टि योग का निर्माण होगा। बुध वाणी, बुद्धि और व्यापार का कारक है, जबकि शुक्र धन, प्रेम और वैभव का प्रतीक है। जब ये दोनों ग्रह 30° की दूरी पर होंगे तब कुछ राशि के जातकों के जीवन में विशेष लाभ देखने को मिल सकता है। 


Chandra Grahan 2026: 3 मार्च को लगेगा चंद्र ग्रहण, कन्या सहित इन राशि वालों के जीवन में आएगा बड़ा बदलाव
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब दो ग्रह एक-दूसरे से दूसरे और बारहवें भाव में स्थित होते हैं, तो उसे द्विद्वादश योग कहा जाता है। यह योग विशेष रूप से शत्रुओं पर विजय, अचानक लाभ और प्रशासनिक मामलों में उन्नति दिलाने वाला माना जाता है। आइए जानते हैं कि बुध और शुक्र की युति से बनने वाले द्विद्वादश योग के प्रभाव से किन राशियों को लाभ मिलने की संभावना है। 
Angarak Yog On Holi 2026: होली पर मंगल-राहु की युति, इन राशि वालों के लिए समय रहेगा कष्टकारी

Dwidwadash Yog 2026 Mercury and Venus Alignment Brings Wealth and Boundless Love to 4 Zodiac Signs
निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होगी। - फोटो : amar ujala

वृषभ राशि
द्विद्वादश दृष्टि योग वृषभ राशि के जातकों के लिए नए अवसर और लाभ के दरवाजे खोलेगा। इस समय जातकों की रचनात्मकता और सृजनात्मक क्षमता में वृद्धि होगी। किसी भी सृजनात्मक क्षेत्र में लगे लोग बड़ी सफलताएं हासिल कर सकते हैं। अनुभवी लोगों के साथ संपर्क बढ़ने से बुद्धि में सुधार होगा और निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होगी। करियर में नए मौके मिलने की संभावना है। इसके साथ ही आय के कई स्रोत उत्पन्न होंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा और सम्मान बढ़ेगा। 

Dwidwadash Yog 2026 Mercury and Venus Alignment Brings Wealth and Boundless Love to 4 Zodiac Signs
नौकरी में बड़े निर्णय लेने की आवश्यकता पड़ सकती है। - फोटो : amar ujala

मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए द्विद्वादश दृष्टि योग शुभ परिणाम लेकर आ सकता है। इस योग के प्रभाव से वाणी मधुर और प्रभावशाली होगी। व्यवसाय या नौकरी में बड़े निर्णय लेने की आवश्यकता पड़ सकती है। आपका निर्णय अचानक धन लाभ और करियर में तरक्की के अवसर लेकर आएंगे। रुकी हुई योजनाओं या अधूरे कामों को पूरा करने के लिए यह समय अनुकूल रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Dwidwadash Yog 2026 Mercury and Venus Alignment Brings Wealth and Boundless Love to 4 Zodiac Signs
वित्तीय स्थिति में सुधार करने के कई मौके बनेंगे। - फोटो : amar ujala

कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों को व्यवसाय में बड़ी डील या लाभकारी अवसर प्राप्त हो सकते हैं। छात्रों के लिए पढ़ाई और शिक्षा संबंधी महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए यह समय उपयुक्त है। आर्थिक रूप से पुराने कर्जों से मुक्ति मिलेगी और वित्तीय स्थिति में सुधार होने की भी संभावना है । पारिवारिक जीवन सुखद और संतुलित रहेगा। दाम्पत्य जीवन मधुर रहेंगे। मित्रों से मदद मिलने के योग भी बनेंगे।

विज्ञापन
Dwidwadash Yog 2026 Mercury and Venus Alignment Brings Wealth and Boundless Love to 4 Zodiac Signs
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए बुध और शुक्र का यह योग सुख और सफलता के नए रास्ते खोलेगा। सामाजिक दायरा बढ़ेगा और संबंधों में मजबूती आएगी। करियर में नए और लाभकारी अवसर मिलने की संभावना है। प्रेम जीवन में समझदारी आएगी। आर्थिक स्थिति में सुधर आएगा जिससे पैसों की समस्या दूर होगी। तुला राशि के जातकों के लिए यह समय सफलता, सम्मान और खुशहाली लेकर आएगा।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed