{"_id":"69d221d5a1f1b75c4709fa84","slug":"four-major-planet-will-make-conjunction-on-meen-rashi-these-zodiac-sign-get-more-profit-2026-04-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मीन राशि में बनेगा चार प्रमुख ग्रहों का चतुर्ग्रही संयोग, इन चार राशि की बदलेगी किस्मत","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
मीन राशि में बनेगा चार प्रमुख ग्रहों का चतुर्ग्रही संयोग, इन चार राशि की बदलेगी किस्मत
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: Vinod Shukla
Updated Sun, 05 Apr 2026 03:25 PM IST
सार
11 अप्रैल को जैसे बुध का गोचर मीन राशि में होगा वैसे ही चार ग्रहों का संयोग बनेगा जिसे चतुर्ग्रही योग कहा जाता है। इससे चार राशि वालों को अच्छा फायदा मिलता हुआ दिखाई पड़ सकता है।
विज्ञापन
1 of 5
chaturgrahi yog
- फोटो : amar ujala
Link Copied
इस माह ग्रहों के संयोग से कई तरह के योगों का निर्माण होने वाला है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 11 अप्रैल को एक विशेष संयोग का निर्माण होने जा रहा है जिससे चार ग्रहों के योग चतुर्ग्रही योग बनेगा। दरअसल 11 अप्रैल को बुध के मीन राशि में प्रवेश करने के कारण इस राशि में चार ग्रहों के संयोग से चतुर्ग्रही योग का निर्माण होगा। दरअसल इससे पहले शनि, सूर्य, मंगल मीन राशि में मौजूद हैं और 11 अप्रैल को बुध के मीन राशि में गोचर करने के साथ ही इस राशि में चार ग्रहों का संयोग बनेगा। चतुर्ग्रही संयोग के कारण सभी 12 राशियों के जातकों के ऊपर प्रभाव देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं किन-किन राशियों के ऊपर इस चतुर्ग्रही योग का सबसे अच्छा और सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा।
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए 11 अप्रैल के बाद से आपकी राशि से सूर्य, बुध, शनि और मंगल का संयोग 12वें भाव में बनेगा, जिससे आपके खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। इसके अलावा जो लोग विदेशों से संबंधित कोई कार्य करना चाह रहे हैं उनको इसमे सफलता हासिल हो सकती है।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए आपकी कुंडली में सूर्य, बुध, शनि और मंगल का संयोग 11वें भाव में बनने जा रहा है। जिससे आपकी आय में जबरदस्त वृद्धि और आय के नए-नए स्त्रोत खुलेंगे। आपके बिगड़े और अधूरे कार्यों में गति आ सकती है। दोस्तों का भरपूर साथ आपको मिलेगा।
4 of 5
मिथुन राशि
- फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए सूर्य, बुध शनि और मंगल का संयोग आपके दशम भाव में बनने वाला होगा ऐसे में नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी के लिए बेहतर विकल्प बनेगा। आपको अपने अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। इसके जो लोग बिजनेस आदि करते हैं उनको कोई अतिरिक्त डील हासिल हो सकती है।
विज्ञापन
5 of 5
धनु राशि
- फोटो : amar ujala
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए सूर्य, बुध, शनि और मंगल का चतुर्ग्रही संयोग चौथे भाव पर बनेगा जिससे आपको सभी तरह के भौतिक सुख-सुविधाओं, वाहन सुख और मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। अगर किसी तरह का कोई कानूनी वाद-विवाद चल रहा था तो उसमें आपको कामयाबी मिलेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।