सब्सक्राइब करें

Singh Rashifal 2026: बृहस्पति करेंगे 3 राशियों में गोचर, जानें सिंह राशि के लिए कैसा रहने वाला है 2026

ज्योतिषाचार्य आनंद पाराशर Published by: ज्योति मेहरा Updated Thu, 04 Dec 2025 03:52 PM IST
सार

Leo Horoscope 2026: साल 2026 में बृहस्पति का गोचर तीन राशियों में होने जा रहा है। साल की शुरुआत में उनका गोचर मिथुन राशि में रहेगा। 2 जून 2026 को बृहस्पति मिथुन से निकलकर अपनी उच्च राशि कर्क में प्रवेश करेंगे। 31 अक्तूबर 2026 को बृहस्पति कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। 13 दिसंबर 2026 को बृहस्पति सिंह राशि में वक्री हो जाएंगे। आइए समझते है कि सिंह राशि के लिए यह परिवर्तन कैसा रहने वाला हैं।

विज्ञापन
Guru Jupiter Transit in 2026 Know Impact on leo Singh Rashifal 2026
बृहस्पति गोचर 2026 - फोटो : Amar Ujala

Jupiter Transit 2026: वैदिक ज्योतिष में गुरु को ज्ञान, धर्म, भाग्य, विवाह, संतान, धन और आध्यात्मिक उन्नति का कारक ग्रह माना जाता है। गुरु जहां बैठते हैं, वहां विस्तार, विकास और सीख का मार्ग खोलते हैं। जब गुरु शुभ होते हैं तो व्यक्ति के जीवन में उन्नति, सुख-समृद्धि और मान-सम्मान बढ़ता है। 



साल 2026 में बृहस्पति का गोचर तीन राशियों में होने जा रहा है। साल की शुरुआत में उनका गोचर मिथुन राशि में रहेगा। इसके बाद 2 जून 2026 को बृहस्पति मिथुन से निकलकर अपनी उच्च राशि कर्क में प्रवेश करेंगे। फिर 31 अक्टूबर 2026 को बृहस्पति कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। 

इसके बाद 13 दिसंबर 2026 को बृहस्पति सिंह राशि में वक्री (वक्री चाल) हो जाएंगे। ऐसे में देव गुरु का 3 राशियों में गोचर सभी राशियों को प्रभावित करने वाला है। आइए समझते है कि सिंह राशि के लिए यह परिवर्तन कैसा रहने वाला हैं।

Guru Gochar 2026: देव गुरु बृहस्पति 2026 में करेंगे 3 राशियों में गोचर, जानें कर्क राशि के लिए कैसा रहेगा साल
Mithun Rashifal: 2026 में देव गुरु बृहस्पति करेंगे 3 राशियों में गोचर, जानें मिथुन राशि वालों पर क्या होगा असर


 
Trending Videos
Guru Jupiter Transit in 2026 Know Impact on leo Singh Rashifal 2026
गुरु मिथुन राशि में (जनवरी से 1 जून 2026)   - फोटो : Adobe Stock

गुरु मिथुन राशि में (जनवरी से 1 जून 2026)  
इस समय गुरु आपके ग्यारहवें भाव में रहेंगे, जिससे आय, लाभ और मित्रता के क्षेत्र में अच्छा सुधार दिखाई देगा। आमदनी के नए स्रोत बन सकते हैं और लंबे समय से रुका धन वापस मिल सकता है। मित्रों और वरिष्ठ लोगों से सहयोग मिलेगा, जिससे करियर में आगे बढ़ने के अवसर बनेंगे। बड़े लक्ष्यों को पाने के लिए यह समय सकारात्मक रहेगा। नौकरी में पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। व्यवसाय करने वालों को नेटवर्किंग से लाभ होगा। समाज में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी और लोग आपकी सलाह को महत्व देंगे। इस समय बनाई गई योजनाएँ भविष्य में स्थायी लाभ देने वाली होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Guru Jupiter Transit in 2026 Know Impact on leo Singh Rashifal 2026
गुरु कर्क राशि में उच्च (2 जून से 30 अक्टूबर 2026)  - फोटो : Adobe Stock

गुरु कर्क राशि में उच्च (2 जून से 30 अक्टूबर 2026) 
गुरु इस दौरान आपके बारहवें भाव में उच्च स्थिति में होंगे, जिससे धर्म, विदेश और आध्यात्म से जुड़े विषय सक्रिय होंगे। विदेश यात्रा या विदेश से जुड़े कार्य लाभ दे सकते हैं। खर्च बढ़ेगा, लेकिन वे शुभ कार्यों, तीर्थ यात्रा या दान-पुण्य में जाएंगे। मानसिक शांति के लिए ध्यान और योग की ओर झुकाव बढ़ेगा। नौकरी में कुछ तनाव रह सकता है, लेकिन साथ ही नए अवसर भी मिल सकते हैं। यह समय भीतर से खुद को मजबूत बनाने का है। पुराने भय और नकारात्मक सोच से बाहर निकलने का अवसर मिलेगा।

Guru Jupiter Transit in 2026 Know Impact on leo Singh Rashifal 2026
गुरु सिंह राशि में (31 अक्टूबर से 13 दिसम्बर 2026)  - फोटो : Adobe Stock

गुरु सिंह राशि में (31 अक्टूबर से 13 दिसम्बर 2026) 
यह अवधि सिंह राशि वालों के लिए सबसे प्रभावशाली रहेगी, क्योंकि गुरु आपकी ही राशि में प्रवेश करेंगे। आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और व्यक्तित्व में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। आप जो भी कार्य शुरू करेंगे, उसमें सफलता की संभावना प्रबल रहेगी। समाज और कार्यक्षेत्र में आपके विचारों को महत्व मिलेगी। नौकरी में प्रमोशन और व्यापार में विस्तार के योग बनेंगे। विवाह योग्य लोगों के लिए अच्छे प्रस्ताव आएंगे। स्वास्थ्य सामान्य से बेहतर रहेगा और आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। यह समय जीवन को नई दिशा देने और बड़े निर्णय लेने के लिए बहुत शुभ है।

Vrishabha Rashi 2026: देव गुरु बृहस्पति का 3 राशियों में गोचर, जानें वृषभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 2026
Mesh Rashifal: 2026 में देव गुरु बृहस्पति करेंगे 3 राशियों में गोचर, जानें मेष राशि के लिए कैसा रहेगा

 

विज्ञापन
Guru Jupiter Transit in 2026 Know Impact on leo Singh Rashifal 2026
13 दिसम्बर 2026 से गुरु सिंह राशि में वक्री) - फोटो : Adobe Stock

13 दिसम्बर 2026 से गुरु सिंह राशि में वक्री)
जब गुरु वक्री होंगे, तब निर्णयों में थोड़ी उलझन और आत्मविश्लेषण की भावना बढ़ेगी। पुराने कार्य या अधूरे लक्ष्य फिर सामने आ सकते हैं, जिन्हें पूरा करना आवश्यक होगा। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें, खासकर पेट और वजन संबंधी समस्याओं का ध्यान रखें। किसी भी बड़े निवेश या समझौते को अंतिम रूप देने से पहले गहराई से सोचें। यह समय आपको जीवन की दिशा को सुधारने का अवसर देगा। यदि धैर्य रखें और आत्मविश्वास बनाए रखें, तो आने वाला वर्ष आपके लिए और अधिक फलदायी बन सकता है।


 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

 

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed