Ketu Gochar 2026: साल 2026 में जहां शनि, गुरु और मंगल की चाल बदलेगी, वहीं केतु का प्रभाव भी 12 राशियों पर पड़ने वाला है। वह कुछ राशियों को इससे लाभ, तो कुछ जातकों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। ज्योतिषियों के मुताबिक, वर्ष 2026 में केतु नक्षत्र और राशि दोनों में परिवर्तन करेंगे। सबसे पहले वह मघा नक्षत्र में गोचर करेंगे, जो 29 मार्च, 2026 को होगा। फिर 25 नवंबर, 2026 को अश्लेषा नक्षत्र में अपना स्थान लेंगे। वर्ष के अंतिम में केतु सिंह से अपनी यात्रा को विराम देंगे और 5 दिसंबर को कर्क राशि में एंट्री लेंगे। इस दौरान केतु गोचर के प्रभाव से इन 3 राशि वालों को सामान्य से अधिक परिश्रम करने की आवश्यकता रहेगी। साथ ही करियर, नौकरी, व्यापार, परीक्षा और यात्राओं में जोखिम उठाना पड़ सकता है। आइए इन राशियों के बारे में जानते हैं।
Ketu Gochar 2026: नए साल में केतु इन राशियों की बढ़ाएंगे मुश्किलें, नौकरी-करियर को लेकर रहें अलर्ट
Ketu Gochar 2026 Impact: केतु का गोचर कुछ राशियों की परेशानियां बढ़ा सकते हैं। इससे जातकों को नौकरी, करियर और रिश्तों में कई तरह की दिक्कतें आ सकती हैं। आइए इसके बारे में जानते हैं..
मेष राशि
केतु का गोचर मेष राशि वालों के लिए कठिनाइयों भरा हो सकता है। सभी कार्यों को पूरा करने में सामान्य से अधिक परिश्रम करने की आवश्यकता रहेगी। घर में पुरानी बातों के कारण कलह हो सकती है। संबंधों को लेकर सोच-समझकर फैसले लेने की सलाह दी जाती है। हालांकि, मेष राशि वालों को स्वास्थ्य संबंधी कुछ सावधानियां भी जरूरी हैं। रिश्तों में बढ़ती गलतफहमियां तनाव पैदा कर सकती हैं। किसी भी तरह की अनचाही यात्राओं से बचें।
Budh Gochar: बुध का वृश्चिक राशि में गोचर 6 दिसंबर से लाएगा आपके जीवन में बड़े बदलाव, हो जाएं सावधान
कन्या राशि
कन्या राशि वालों को सावधान रहना होगा। सभी कार्य अनुभवी व्यक्ति की सहायता करने से पूरे होंगे अन्यथा कोई भारी नुकसान होने की आशंका रहेगी। किसी विवाद या क्लेश के कारण मन आपका अशांत रहेगा। नौकरी पाने में मुश्किलें आएंगी। व्यापार करने वालों को कई तरह की बाते परेशान करेंगी। हालांकि, मेहनत और प्रयास से आपको कारोबार में लाभ भी होगा। वहीं छात्रों को मनचाहे परिणाम के लिए सामान्य से कहीं ज्यादा परिश्रम की आवश्यकता रहेगी।
Shukra Gochar 2025: केतु के नक्षत्र में शुक्र की एंट्री, इन राशि वालों का बढ़ेगा मान-सम्मान और होगा धन लाभ
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों को धन से जुड़ी दिक्कतें होंगी। किसी भी प्रकार का लेनदेन करने से बचें। पारिवारिक जीवन में अनचाहे विवाद बढ़ सकते हैं। परिवार में भाई-बहनों के साथ संबंध प्रभावित होने से कार्यों पर इसका असर होगा। नए आय के स्रोत बनेंगे लेकिन खर्च भी अधिक रहेगा। सामाजिक या रचनात्मक कार्यों में सफलता न मिलने से आत्मविश्वास में कमी महसूस होगी। आलस्य के कारण बनता काम भी बिगड़ सकता है। विवाह में बाधाएं आएंगी। इस दौरान प्रमोशन के लिए आपको अधिक प्रयास करना पड़ेगा।
Mahalaxmi Rajyog 2025: मंगल-चंद्रमा की युति से इन 3 राशि वालों को हर क्षेत्र में मिलेंगे अच्छे रिजल्ट
Mulank 3: जीवन में सफल लेकिन प्यार में कमजोर होते हैं मूलांक 3 के जातक, जानें कैसी होती है इनकी लव लाइफ
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष और धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।