Super Moon 2025 Time: 4 दिसंबर 2025 को सुपरमून का अद्भुत दृश्य दिखाई देगा। इस दिन चंद्रमा, शुक्र की राशि वृषभ में और रोहिणी नक्षत्र में गोचर करेगा। उसी समय बृहस्पति पुनर्वसू नक्षत्र में रहेंगं। यह रात धन, समृद्धि, प्रेम, संबंधों, करियर, व्यापार या जीवन की किसी भी इच्छा की पूर्ति के लिए अत्यंत शक्तिशाली मानी जाती है। ऐसा कहा जाता है कि इस रात चंद्र ऊर्जा कई गुना बढ़ जाती है और भावनात्मक रुकावटों को दूर करती है। माना जाता है कि सुपरमून की रात आपकी इच्छाओं को पूर्ण करने के लिए एक दिव्य ऊर्जा-द्वार प्रदान करती है। यह दिन आध्यात्मिक एवं धार्मिक कार्यों के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। यह दिन मेनिफेस्टेशन के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। अगर आप अपनी मनोकामनाओं को साकार करना चाहते हैं तो कुछ विशेष उपाय अपना सकते हैं।
December Supermoon 2025: आज की पूर्णिमा पूरी कर सकती है आपकी मेनिफेस्टेशन, जानें सुपरमून का समय और उपाय
December Supermoon 2025 Time: 4 दिसंबर 2025 को सुपरमून का अद्भुत दृश्य दिखाई देगा। यह दिन आध्यात्मिक एवं धार्मिक कार्यों के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। यह दिन मेनिफेस्टेशन के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि आप सुपरमून कब देख सकते हैं।
कब दिखेगा सुपरमून ?
मार्गशीर्ष पूर्णिमा 4 दिसंबर को पड़ रही है, लेकिन अगर आपको सुपरमून का नजारा लेना है तो यह 5 दिसंबर की सुबह 4:44 बजे अपनी पूर्ण चमक के साथ दिखाई देगा। इसे कोल्ड मून या सुपरमून के नाम से जाना जाता है।
इच्छाओं की सिद्धि के लिए उपाय
1. व्रत रखें
पूर्णिमा के दिन व्रत रखने से चंद्र देव की कृपा प्राप्त होती है और मन की गुप्त इच्छाएं पूर्ण होने की संभावना बढ़ती है। यह दिन अत्यधिक शक्तिशाली होता है, इसलिए व्रत को आभार व्यक्त करने का माध्यम माना जाता है।
2. चांदी के गिलास का प्रयोग
चांदी के गिलास में पानी भरकर पहले चंद्र देव को अर्पित करें, उनसे जुड़े मंत्रों का जप करें और उसके बाद वही जल ग्रहण करें। इससे चंद्र ऊर्जा का सकारात्मक प्रभाव मिलता है।
3. चांदनी में बैठें
चांदनी के नीचे बैठकर उसकी दिव्य किरणों को अपने ऊपर पड़ने दें। इस दौरान ध्यान करें और अपनी सभी इच्छाओं की कल्पना करें तथा चंद्र देव से आशीर्वाद मांगें।
4. अपनी इच्छाएं लिखें
चांदनी में बैठकर सफेद या गुलाबी कैंडल जलाएं, एक कागज और पेन लें, और अपनी हर इच्छा को 54 या 108 बार लिखें। इस दिन किया गया यह उपाय बेहद फलदायी माना जाता है।
5. आभार व्यक्त करें
सभी अनुष्ठान पूरे करने के बाद चंद्र देव के प्रति आभार व्यक्त करें। आप चंद्रमा को दूध-जल या पंचामृत अर्पित करके दिन का समापन कर सकते हैं।
6. मेनिफेस्टेशन
अक्सर लोग सोचते हैं कि मेनिफेस्टेशन सच में काम करते हैं या नहीं। लेकिन यह आपके विचारों और ऊर्जा को वास्तविकता में बदलने के सबसे प्रभावी तरीकों में से एक है। शक्तिशाली पूर्णिमा की यह रात मेनिफेस्ट करने के लिए सबसे खास मानी जाती है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।