फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Guru Nakshatra Gochar: गुरु का अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशि वालों को मिलेगी नौकरी-कारोबार में तरक्की

Fri, 14 Aug 2026 03:01 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति मेहरा Updated Fri, 14 Aug 2026 03:01 PM IST
सार

Jupiter Transit: 19 अगस्त 2026 को गुरु बुध के अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। यह बदलाव 4 राशि वालों के लिए विशेष रूप से शुभ माना जा रहा है। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, इस दौरान इन राशियों के जातकों को नौकरी, कारोबार, शिक्षा और आर्थिक मामलों में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं।

विज्ञापन
Guru Nakshatra Parivartan jupiter transit ashlesha nakshatra 2026 four zodiac signs career finance
Guru Nakshatra Gochar - फोटो : AI

Guru Nakshatra Parivartan 2026: वैदिक ज्योतिष में बृहस्पति यानी गुरु को ज्ञान, शिक्षा, धन, करियर और समृद्धि का कारक ग्रह माना जाता है। गुरु की चाल और नक्षत्र परिवर्तन का प्रभाव सभी राशियों पर अलग-अलग देखने को मिलता है। 19 अगस्त 2026 को गुरु बुध के अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। यह बदलाव 4 राशि वालों के लिए विशेष रूप से शुभ माना जा रहा है। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, इस दौरान इन राशियों के जातकों को नौकरी, कारोबार, शिक्षा और आर्थिक मामलों में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर मिलने के साथ आय के साधनों में भी वृद्धि के योग बन सकते हैं। आइए जानते हैं किन राशियों के लिए गुरु का यह नक्षत्र परिवर्तन लाभकारी रहेगा।

Guru Nakshatra Parivartan jupiter transit ashlesha nakshatra 2026 four zodiac signs career finance
मिथुन राशि - फोटो : amarujala

मिथुन राशि

  • मिथुन राशि के जातकों के लिए गुरु का अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश आर्थिक रूप से लाभकारी रह सकता है। 
  • लंबे समय से रुके हुए काम गति पकड़ेंगे और आमदनी में बढ़ोतरी के अवसर मिल सकते हैं। 
  • किसी महत्वपूर्ण व्यावसायिक समझौते या बड़ी डील को अंतिम रूप दिया जा सकता है। 
  • धन-संपत्ति से जुड़े मामलों में भी सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। 
  • धार्मिक यात्रा का अवसर बन सकता है, जिससे मानसिक शांति भी मिलेगी।
Guru Nakshatra Parivartan jupiter transit ashlesha nakshatra 2026 four zodiac signs career finance
कर्क राशि - फोटो : amarujala

कर्क राशि

  • कर्क राशि वालों के लिए गुरु का नक्षत्र परिवर्तन कई परेशानियों को कम करने वाला साबित हो सकता है। 
  • मानसिक तनाव में कमी आएगी और जीवन में सुख-सुविधाओं का विस्तार हो सकता है। 
  • कोई नया कार्य शुरू करने के लिए समय अनुकूल रह सकता है। 
  • नौकरी या निजी जीवन से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है।  
  • महत्वपूर्ण फैसलों में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और परिस्थितियां धीरे-धीरे आपके पक्ष में आती नजर आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Guru Nakshatra Parivartan jupiter transit ashlesha nakshatra 2026 four zodiac signs career finance
धनु राशि - फोटो : amarujala

धनु राशि

  • धनु राशि के जातकों के लिए गुरु का यह गोचर सफलता के नए रास्ते खोल सकता है। 
  • नई योजनाओं को अमल में लाने का मौका मिलेगा और कामकाज में बेहतर परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। 
  • व्यापारियों के लिए समय अच्छा रहेगा और कारोबार में प्रदर्शन मजबूत हो सकता है। 
  • नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या बड़ी जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। 
  • पुराने निवेश से अच्छा रिटर्न प्राप्त हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए भी यह अवधि अनुकूल रह सकती है। 
विज्ञापन
Guru Nakshatra Parivartan jupiter transit ashlesha nakshatra 2026 four zodiac signs career finance
मीन राशि - फोटो : amarujala

मीन राशि

  • मीन राशि के लिए गुरु का अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश आर्थिक मजबूती लेकर आ सकता है। 
  • सरकारी कामकाज में आ रही अड़चनें दूर हो सकती हैं और महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता मिलने की संभावना है। 
  • कारोबार करने वालों को विस्तार के नए अवसर मिलेंगे और किसी नए प्रोजेक्ट या काम की शुरुआत हो सकती है। 
  • परिवार का माहौल सुखद रहेगा और माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर भी राहत मिल सकती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed