फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देवगुरु बृहस्पति 10 अप्रैल को उच्च राशि कर्क में होंगे उदय, इन राशियों को मिलेगी खुशखबरी

Wed, 05 Aug 2026 04:26 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 05 Aug 2026 04:26 PM IST
सार

10 अगस्त को देवगुरु बृहस्पति अपनी उच्च राशि कर्क में उदित होने वाले हैं जिससे कुछ राशि वालों को आने वाले समय में अच्छा लाभ होता हुआ मिल सकता है। 

विज्ञापन
guru uday 2026 jupiter will be rise in cancer these zodiac sign lucky
कर्क राशि में गुरु उदय - फोटो : adobe stock
10 अगस्त 2026 को ज्ञान, धन, संतान, विवाह, करियर और भाग्य के कारक ग्रह देवगुरु बृहस्पति अपनी उच्च राशि कर्क में उदित होंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब गुरु अस्त होते हैं तो इनके शुभ फलों में कमी आती है, वहीं जब गुरु उदय होते हैं दोबारा से सकारात्मक परिणाम मिलते हैं। पंचांग के अनुसार 10 अगस्त को देवगुरु बृहस्पति सुबह 7 बजकर 53 मिनट पर गुरु अपनी उच्च राशि कर्क में उदित होंगे जो यहां पर हंस महापुरुष राजयोग का निर्माण करेंगे। गुरु के कर्क राशि में उदय होने से कई राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आ सकता है। आइए जानते हैं गुरु के उदय होने से किन-किन राशियों को लाभ मिल सकता है।




 
guru uday 2026 jupiter will be rise in cancer these zodiac sign lucky
कर्क राशि - फोटो : amar ujala
कर्क राशि
आपकी ही राशि में गुरु उदित होंगे जिससे आपके आत्मविश्वास और उत्साह में वृद्धि हो सकती है। इस दौरान लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होंगे। नौकरीपेशा जातकों के लिए प्रमोशन और नई तरह की जिम्मेदारियां मिल सकती है। आय के नए-नए स्त्रोत देखने को मिलेंगे। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। 
guru uday 2026 jupiter will be rise in cancer these zodiac sign lucky
तुला राशि - फोटो : amar ujala
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए गुरु का उदय होना आपके करियर-कारोबार में शुभ परिणाम दिला सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। आपको मेहनत का फल मिलेगा। नई नौकरी की तलाश करने वाले जातकों को नए तरह के अवसर मिल सकते हैं। वहीं जो लोग व्यापार में है उनके लिए कोई नई योजना कारगर साबित हो सकती हैं। आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले बेहतर रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
guru uday 2026 jupiter will be rise in cancer these zodiac sign lucky
कन्या राशि - फोटो : amar ujala
कन्या राशि
10 अगस्त को गुरु का उदय होना कन्या राशि वालों के लिए वरदान साबित होगा। इस दौरान आय और लाभ के नए-नए रास्ते खुल सकते हैं। निवेश से अच्छा खासा मुनाफा हासिल होगा। प्रभावशाली लोगों से संपर्क स्थापित होगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। 
 
विज्ञापन
guru uday 2026 jupiter will be rise in cancer these zodiac sign lucky
धनु राशि - फोटो : amar ujala
धनु राशि 
धनु राशि वालों के लिए गुरु का उदय होना अच्छा और लाभकारी साबित होगा। इस दौरान अचानक धन लाभ के योग बन सकते हैं। आपको पैतृक संपत्ति से अच्छा खासा लाभ होगा नौकरी कारोबार में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा।  आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले बेहतर रहेगी। घर परिवार में खुशियां फैलेगी। 

Astrology: बातों और व्यवहार से दिल जीत लेते हैं इन 3 राशियों के लोग, होते हैं बेहद समझदार और सौम्य

Surya Grahan 2026: 12 अगस्त को लगेगा सूर्य ग्रहण, इन 3 राशि वालों पर पड़ेगा भारी

Sawan Second Somwar 2026: सावन के दूसरे सोमवार को चमकेगी इन 3 राशि वालों की किस्मत, शुरू होंगे अच्छे दिन


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed