Hariyali Teej 2026: हरियाली तीज का पर्व सभी सुहागिनों के लिए विशेष महत्व रखता है। मान्यता है कि, इस दिन किया गया उपवास शादीशुदा लोगों के जीवन में प्रेम और मिठास को बढ़ाता है। साथ ही पति की लंबी उम्र का आशीर्वाद मिलता है। शास्त्रों में यह तिथि महादेव और पार्वती जी को समर्पित मानी जाती है। इसलिए हरियाली तीज पर पूरे शिव परिवार की पूजा का विधान है। कहते हैं कि, इससे जीवन में सुख-समृद्धि बढ़ने के साथ-साथ परिवार में एकता और रिश्तों को मजबूती मिलती है। वहीं, हरियाली तीज की पूजा हमेशा संपूर्ण विधि-विधान से करनी चाहिए। इससे पार्वती जी प्रसन्न होकर अपनी कृपा बरसाती हैं। ऐसे में आइए इस दिन की संपूर्ण पूजन विधि को जानते हैं।
{"_id":"6a7d735bfc4bd09ac0007e92","slug":"hariyali-teej-2026-puja-vidhi-and-niyam-in-hindi-2026-08-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Hariyali Teej 2026: हरियाली तीज का रखने जा रही हैं व्रत ? जानें सही विधि और इसके नियम","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Hariyali Teej 2026: हरियाली तीज का रखने जा रही हैं व्रत ? जानें सही विधि और इसके नियम
Thu, 13 Aug 2026 01:22 PM IST
मेघा कुमारी
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा कुमारी
Updated Thu, 13 Aug 2026 01:22 PM IST
सार
Hariyali Teej 2026: इस साल हरियाली तीज का व्रत 15 अगस्त 2026 को रखा जाएगा। इस दिन पूजा हमेशा संपूर्ण विधि-विधान से करनी चाहिए। इससे पार्वती जी प्रसन्न होकर अपनी कृपा बरसाती हैं।
विज्ञापन
Hariyali Teej 2026
- फोटो : अमर उजाला AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाली तीज 2026
- फोटो : AI
हरियाली तीज 2026 कब है?
इस बार तृतीया तिथि की शुरुआत 14 अगस्त की शाम 6 बजकर 46 मिनट पर होगी। इसका समापन 15 अगस्त को शाम 5 बजकर 28 मिनट पर होगा। उदयातिथि के आधार पर हरियाली तीज का व्रत 15 अगस्त 2026 को रखा जाएगा।
इस बार तृतीया तिथि की शुरुआत 14 अगस्त की शाम 6 बजकर 46 मिनट पर होगी। इसका समापन 15 अगस्त को शाम 5 बजकर 28 मिनट पर होगा। उदयातिथि के आधार पर हरियाली तीज का व्रत 15 अगस्त 2026 को रखा जाएगा।
Hariyali Teej
- फोटो : adobe
हरियाली तीज 2026 शुभ मुहूर्त
- ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 04:50 से 05:35 तक
- अभिजित मुहूर्त: दोपहर 12:17 से 01:08 तक
- विजय मुहूर्त: दोपहर 02:51 से 03:42 तक
- गोधूलि मुहूर्त: शाम 07:06 से 07:29 तक
- अमृत काल: रात 08:18 से 09:53 तक
Chandra Grahan 2026: रक्षाबंधन पर इन राशि के लोग रहें संभलकर, चंद्र ग्रहण का साया बढ़ा सकता है टेंशन
विज्ञापन
विज्ञापन
Hariyali Teej
- फोटो : adobe
पूजन विधि
Hariyali Teej 2026: रिश्ते में है मनमुटाव? हरियाली तीज पर सूर्यास्त के बाद करें सरल उपाय, बढ़ेगा आपसी तालमेल
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
- हरियाली तीज के दिन महिलाएं पूजा करने से पहले सोलह श्रृंगार करें और घर की स्वच्छता का खास ध्यान रखें।
- पूजा के लिए सबसे पहले एक चौकी पर स्वच्छ कपड़ा बिछाकर शिव परिवार की तस्वीर या प्रतिमा स्थापित करें और भगवान शिव, माता पार्वती व भगवान गणेश को वस्त्र अर्पित करें।
- यदि घर में शिवलिंग है, तो उसका जल, दूध या पंचामृत से अभिषेक करें। अन्यथा आप मंदिर में जाकर भी भगवान शिव का अभिषेक कर सकते हैं।
- शिवजी के अभिषेक के बाद भगवान को भोग के रूप में पंचामृत अर्पित करें। इसके साथ ही बेलपत्र भी अर्पित करें।
- अब देवी पार्वती को हरी साड़ी और पूरे श्रृंगार की सामग्री चढ़ाएं।
- मौसमी फल, मिठाई और दान की चीजों को भी पूजा में शामिल कर लें।
- इसके बाद श्रद्धापूर्वक हरियाली तीज की व्रत कथा पढ़ें या सुनें और शिव परिवार को चंदन का तिलक लगाएं।
- अंत में घी का दीपक जलाएं और भगवान शिव, माता पार्वती व पूरे शिव परिवार की आरती करें।
- पूजा समाप्त होने के बाद अपनी मनोकामना पूरी होने और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना करें।
Hariyali Teej 2026: रिश्ते में है मनमुटाव? हरियाली तीज पर सूर्यास्त के बाद करें सरल उपाय, बढ़ेगा आपसी तालमेल
Nag Panchami 2026: 16 या 17 अगस्त कब है नाग पंचमी? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।