सब्सक्राइब करें

होलाष्टक के 8 दिन रहेंगे भारी, कर्क सहित 5 राशियों को रहना होगा सतर्क

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता सिंह Updated Tue, 24 Feb 2026 11:37 AM IST
सार

Holashtak 2026: 24 फरवरी से होलाष्टक शुरू हो रहे हैं, जो अगले 8 दिनों तक रहेंगे। इस अवधि में किसी भी मंगल कार्य से परहेज करना चाहिए। ज्योतिष के अनुसार नवग्रह प्रतिकूल रहेंगे। राहु और मंगल का कुंभ राशि में गोचर अंगारक योग बना रहा है, जिससे 5 राशियों पर विशेष प्रतिकूल प्रभाव देखने को मिलेगा।

विज्ञापन
Holashtak 2026 Angarak Yog Financial and Mental Stress for These 6 Zodiac Signs in hindi
Holashtak 2026 - फोटो : amar ujala

Holashtak 2026: आज यानी 24 फरवरी से होलाष्टक आरम्भ हो रहे हैं जो कि अगले 8 दिन तक ररहेंगे। वैदिक शास्त्रों के अनुसार होलाष्टक के 8 दिन को अशुभ माना जाता है और इस  दौरान किसी भी प्रकार का मंगल कार्य करना वर्जित है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार अष्टमी तिथि को चंद्रमा, नवमी को सूर्य, दशमी को शनि, एकादशी को शुक्र, द्वादशी को गुरु, त्रयोदशी को बुध, चतुर्दशी को मंगल और पूर्णिमा के दिन राहु की स्थिति उग्र रहती है। यानी की नवग्रह प्रतिकूल रहते हैं।  


Holi 2026: होली पर क्या रहेगा ग्रहण का समय ? कब तक रहेगी भद्रा, यहां जानें होलिका दहन का मुहूर्त
इस वजह से इस दौरान कोई भी शुभ कार्य करना मना होता है।  साथ ही इस समय राहु और मंगल कुंभ राशि में गोचर करते हुए अंगारक योग भी बना रहे हैं।  इसके चलते होलाष्टक के दिनों में 5 राशियों पर इन ग्रहों का प्रतिकूल प्रभाव देखने को मिलेगा। आइये जानते हैं कौन सी हैं वो राशियां। 
Holashtak 2026: होलाष्टक के दौरान अगर ऐसे सपने आते हैं तो समझें आने वाले हैं अच्छे दिन

 

Trending Videos
Holashtak 2026 Angarak Yog Financial and Mental Stress for These 6 Zodiac Signs in hindi
धन से जुड़े फैसलों में सावधानी जरूरी होगी। - फोटो : अमर उजाला

मिथुन राशि
इस समय मिथुन राशि में गुरु का गोचर चल रहा है और होलाष्टक के अंतिम चरण में गुरु उग्र अवस्था में माने जा रहे हैं। ऐसी स्थिति में मिथुन राशि के जातकों को मानसिक और आर्थिक दबाव झेलना पड़ सकता है। नवम भाव में राहु की स्थिति भाग्य संबंधी मामलों में भ्रम और अस्थिरता पैदा कर सकती है। धन से जुड़े फैसलों में सावधानी जरूरी होगी, क्योंकि अनियोजित खर्च बढ़ सकते हैं या कर्ज लेने की नौबत आ सकती है। मन में दुविधा और असमंजस बना रह सकता है, जिससे निर्णय लेने में कठिनाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Holashtak 2026 Angarak Yog Financial and Mental Stress for These 6 Zodiac Signs in hindi
आवेश में लिया गया कोई भी निर्णय नुकसान पहुंचा सकता है। - फोटो : अमर उजाला

कर्क राशि
होलाष्टक की शुरुआत में कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा अपनी उच्च राशि वृषभ में स्थित रहेंगे, लेकिन उग्र प्रभाव के कारण भावनात्मक अस्थिरता बढ़ सकती है। कर्क राशि के लोगों को इस दौरान विशेष धैर्य रखने की आवश्यकता होगी। जल्दबाजी या आवेश में लिया गया कोई भी निर्णय नुकसान पहुंचा सकता है। विशेष रूप से वाहन चलाते समय या जोखिम भरे कार्य करते समय अतिरिक्त सावधानी बरतनी चाहिए, क्योंकि चोट या दुर्घटना की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।

Holashtak 2026 Angarak Yog Financial and Mental Stress for These 6 Zodiac Signs in hindi
कार्यस्थल पर मनचाहा सहयोग न मिलने से निराशा हो सकती है। - फोटो : daily rashifal

सिंह राशि
सिंह राशि के स्वामी सूर्य नवमी तिथि के आसपास उग्र प्रभाव में रहेंगे। सूर्य के अशांत प्रभाव के कारण आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। पिता या किसी वरिष्ठ व्यक्ति के साथ मतभेद की स्थिति बन सकती है। कार्यस्थल पर भी मनचाहा सहयोग न मिलने से निराशा हो सकती है। साथ ही केतु का गोचर आपकी राशि में होने से एकाग्रता में कमी और काम में मन न लगने जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

विज्ञापन
Holashtak 2026 Angarak Yog Financial and Mental Stress for These 6 Zodiac Signs in hindi
कार्यक्षेत्र में तनाव, प्रतिस्पर्धा और दबाव बढ़ सकता है। - फोटो : अमर उजाला

कुंभ राशि 
कुंभ राशि के जातकों के लिए यह समय चुनौतीपूर्ण संकेत दे रहा है। एक ओर साढ़ेसाती का प्रभाव चल रहा है, वहीं राहु और मंगल की युति से अंगारक योग बन रहा है। इस योग के कारण करियर में अचानक उतार-चढ़ाव या विवाद की स्थिति बन सकती है। कार्यक्षेत्र में तनाव, प्रतिस्पर्धा और दबाव बढ़ सकता है। पारिवारिक जीवन में भी गलतफहमियां पनप सकती हैं। धैर्य और संयम की कमी समस्याओं को और बढ़ा सकती है।

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed