Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
Horoscope Today 06 August: कर्क समेत इन 3 राशि वालों के सुख में होगी वृद्धि, जानें अन्य राशियों का हाल
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए किसी भी मामले में सावधानी से चलने के लिए रहेगा। जमीन जायदाद से संबंधित मामलो में आपको विजय प्राप्त होती दिख रही है। राजनीति में कार्यरत लोग जनता के प्रिय बनेंगे। शारिरीक कष्ट होने से आपको कुछ परेशानी होगी, लेकिन बाद में सब कुछ ठीक हो जाएगा। आपके चेहरे पर एक विशेष तेज देखने को मिलेगा। शत्रु आपस में लड़ कर ही नष्ट हो जाएंगे। माता पिता के आशीर्वाद से आपको शासन द्वारा सम्मानित किए जाने की भी पूरी संभावना बनती दिख रही है।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आप परोपकार के कार्यों में व्यतीत करेंगे, लेकिन व्यवसाय कर रहे लोगों को कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला को सीखना लाभदायक रहेगा। वह इसका इस्तेमाल करके लोगों से अपना काम आसानी से निकलवा पाएंगे। ऑफिस में कार्यरत लोग लड़ाई झगड़े के बाद अपने अच्छे वव्यवहार से माहौल को सामान्य बनाने में कामयाब रहेंगे। जीवन साथी से चल रही अनबन समाप्त होगी और आपके संबंध मधुर होंगे। सायंकाल से लेकर रात्रि तक आप अपने माता पिता को किसी धार्मिक स्थान के दर्शन कराने के लिए लेकर जा सकते हैं।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको इस बात का पूरा ध्यान रखना होगा कि आपकी कोई बात किसी परिवार के सदस्य या कहीं और के लोगों को बुरी ना लग जाए। आपके बुद्धि व विवेक से लिए गए निर्णय आपके लिए लाभदायक रहेंगे। सायंकाल से लेकर रात्रि तक आप किसी मंदिर आदि में सम्मिलित हो सकते हैं। आपको अपने मन में चल रही उलझनो को जीवनसाथी के सामने रखना होगा, तभी आप उनका समाधान आसानी से खोज पाएंगे। विद्यार्थी भी शिक्षा में पूरी मेहनत से जुटे नजर आएंगे।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आप की बहुत ही सुख सुविधाओं में वृद्धि लेकर आएगा। कड़ी मेहनत से ही आप अपने कार्य को पूरा करने में सफल रहेंगे। आपका अकारण ही छोटे भाई बहनों से असहयोग का भागी बनना पड़ सकता है। आप अपने परिवार के प्रति जिम्मेदारियों पर खरा उतरेंगे, जिसके बाद परिवार के सदस्य आपकी प्रशंसा करते नजर आएंगे। नवविवाहित जातकों के जीवन में कुछ खलबली रहेगी, लेकिन उन्हें किसी पर आंख मूंदकर भरोसा नहीं करना है।