सब्सक्राइब करें

Horoscope Today 08 September 2021: बुधवार को खिल उठेगा इन 6 राशियों का भाग्य, जानें अपना भी हाल

New Delhi Published by: रुस्तम राणा Updated Wed, 08 Sep 2021 07:16 AM IST
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 08 September 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal

ज्योतिष शास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

Trending Videos
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 08 September 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आज आपके व्यापार में कोई नयी डील फाइनल होगी, जिसके लिए आप लंबे समय से मेहनत कर रहे थे, जिसे देखकर आपके मन में प्रसन्नता होगी। आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी प्रियजन के घर शादी व नामकरण आदि मंगल उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं। समाज में शुभ व्यय से आपकी कीर्ति बढ़ेगी। यदि आप अपने किसी सरकारी कार्य को आज कुछ समय के लिए टालते हैं, तो इसमें आपको फायदा होगा। किसी सदस्य से आपको कोई खुशी की बात सुनने को मिल सकती है।


विज्ञापन
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 08 September 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आज आप अपने व्यापार में भी कुछ नया करने की सोचेंगे, जिसके लिए आपको अपने भाई से सलाह भी लेनी पड़ सकती है। आज आप अपने माता पिता को देव दर्शन की यात्रा पर लेकर जाएंगे, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। यदि पारिवारिक संपत्ति संबंधी कोई विवाद चल रहा है, तो आज उसने फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। नौकरी कर रहे जातकों के ऑफिस में आज उनके मन के मुताबिक माहौल रहेगा। आज किसी उत्तम कार्य को करने से आपके पराक्रम में वृद्धि होगी।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 08 September 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आप यदि किसी काम को आज करने की सोचेंगे, तो उसे पूरा करके ही चैन से बैठेंगे, नहीं तो उसमें तत्पर लगे रहेंगे। आज आपको अपने किसी शत्रु की आलोचना पर भी ध्यान नहीं देना है क्योंकि वह आपका कुछ भी नहीं बिगाड़ पाएंगे और बिजनेस कर रहे लोगों के दिमाग में आज कुछ नई योजनाएं आएंगी, लेकिन उन्हें आपको आगे बढ़ाना होगा, तभी से सफल हो पाएंगे। आज आपको कोई ऐसा काम सौंपा जा सकता है, जिसमें आपको अपने साथियों के सहयोग की आवश्यकता होगी। 

विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 08 September 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। विद्यार्थी यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लेना चाहते हैं,तो उसके लिए आज दिन उत्तम रहेगा। परिवार में आज किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है, जिसमें परिवार के बुजुर्ग सदस्यों के साथ की आवश्यकता होगी। यदि आपका कोई अधूरा कार्य पड़ा है, तो आज आप अपने किसी मित्र के साथ मिलकर उसे पूरा करने की कोशिश करेंगे। नौकरी कर रहे जातकों को आज मान सम्मान प्राप्त होगा व उन्हें वेतन वृद्धि भी मिल सकती है। सायंकाल के समय आज आप किसी सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed