सब्सक्राइब करें

Horoscope Today 09 September 2021: गुरुवार को इन 4 राशिवालों के बनेंगे हर काम, मिलेगा शुभ समाचार

आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Thu, 09 Sep 2021 06:30 AM IST
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 09 September 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal

ज्योतिष शास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

Trending Videos
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 09 September 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए थोड़ा सतर्कता बरतने के लिए होगा, लेकिन आपको हर मामले में जीवनसाथी का सहयोग भी पर्याप्त मात्रा में मिलता दिख रहा है, लेकिन परिवार के किसी सदस्य के विवाह संबंधित फैसले पर निर्णय ले सकते हैं, जो लंबे समय से चल रहा था। संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिल सकता है। रात्रि का समय आज आप अपने परिजनों के साथ आमोद प्रमोद में व्यतीत करेंगे।


विज्ञापन
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 09 September 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उत्तम परिणाम देने वाला रहेगा। बिजनेस में किसी से रूपए पैसे का लेनदेन करेंगे, तो वह भी आपका सफल रहेगा। आज आपको हर मामले में संतोष व शांति का अनुभव होगा, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। संतान पक्ष की ओर से आज आपको कोई पसंद का समाचार सुनने को मिल सकता है। रात्रि के समय कुछ ऐसे व्यक्तियों के मिलने से आपको कोई सूचना प्राप्त हो सकती है। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को आज नए पद की प्राप्ति होगी। ससुराल पक्ष से आपको मान सम्मान मिलेगा।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 09 September 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मध्यम रुप से फलदायक रहेगा। आज आपको संतान की शिक्षा से संबंधित किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है, लेकिन यदि जाना पड़े, तो बहुत ही सावधानी से जाएं क्योंकि आपकी कोई प्रिय व मूल्यवान वस्तु खोने व चोरी होने का भय बना हुआ है, इसलिए सावधान रहें। विद्यार्थियों को परीक्षा में आशातीत सफलता मिलने से उनका मन प्रसन्न होगा। आज आपकी अपने पिताजी से कोई बहस बाजी हो सकती है, लेकिन कभी-कभी बड़ों की बात मानना भी अच्छा होता है।

विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 09 September 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए निश्चित परिणाम लेकर आएगा। रोजगार की दिशा में जो लोग कार्यरत हैं, आज उनको कोई शुभ सूचना प्राप्त होगी, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी व मान व प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। आज सायंकाल के समय आप किसी सदस्य से अपने धीमी गति से चल रहे व्यापार के लिए कुछ सलाह लेने जा सकते हैं। आज आप अपनी बुद्धि व विवेक से जो भी निर्णय लेंगे, उसमें आपको सफलता मिलेगी। आज आपको अपने परिवार के किसी सदस्य से भला बुरा सुनने को मिल सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed