Horoscope Today 16 September 2021: गुरुवार को मिलेगा इन 6 राशिवालों को सुनहरा मौका, हाथ लगेगी बड़ी सफलता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए काफी व्यस्तता भरा रहेगा। आज आप दूसरों की मदद करने के लिए दौड़ते नजर आएंगे, लेकिन आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि कहीं दूसरे इसे आपका स्वार्थ ना समझें, इसलिए आज दूसरों के साथ-साथ अपने कामों को भी प्राथमिकता दें। आज आपको कोई भी ऐसा कार्य नहीं करना है, जिसके पूरा होने में आपको विलंब हो, क्योंकि यदि ऐसा कोई कार्य किया, तो वह पूरा नहीं होगा। संतान की प्रगति को देख आज मन में प्रसन्नता होगी। सायंकाल का समय आज आपको अपने व्यापार के लिए कोई शुभ समाचार देकर जाएगा।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। व्यापार की प्रगति को देखकर आपके कुछ शत्रु आपसे ईशा करेंगे, लेकिन परेशान ना हो, वह आपस में ही लड़का नष्ट हो जाएंगे और आपका कुछ भी नहीं बिगाड़ पाएंगे। राज्य मान प्रतिष्ठा में भी आज वृद्धि होगी और आज आपको किसी भी देश में रह रहे परिजन से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे मन प्रसन्न होगा। प्रॉपर्टी के मामले में कोई बड़ी डील फाइनल करेंगे, जो आपको भरपूर लाभ देकर जाएगी। यदि कहीं निवेश करने का मन हो, तो आज दिल खोलकर करें, क्योंकि भविष्य में उसका आपको भरपूर लाभ मिलेगा।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा। आज आपको अपने किसी मित्र की चिंता सता सकती है, जिसकी आप हर संभव मदद भी करेंगे। आज आपको अपने व्यवसाय के लिए नए कार्य को करने के लिए भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आप अपने जीवनसाथी के लिए समय निकालने में नाकामयाब रहेंगे। आज आपको अपनी माता जी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा क्योंकि उसमें कुछ गिरावट आ सकती है। ससुराल पक्ष से भी आज आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए शुभ संपत्ति के संकेत लेकर आ रहा है। यदि आज आप कोई घर व दुकान खरीदना चाहते हैं, तो आज आप उसे खरीदने में कामयाब रहेंगे, जिससे आपकी संपत्ति में इजाफा होगा और आपको प्रसन्नता होगी। परिवार के सदस्य आज आपकी प्रगति देखकर आपके लिए कोई छोटी मोटी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। संतान पक्ष की ओर से भी आज आपको हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिलेगा। आप अपने किसी लंबे समय से रुके हुए कार्य को पूरा करने में आप संतुष्ट रहेंगे।

कमेंट
कमेंट X