सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Horoscope Today 17 September 2021: शुक्रवार का दिन इन सात राशि वालों के लिए रहेगा शुभ, धन लाभ के संकेत

आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Fri, 17 Sep 2021 06:02 AM IST
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 17 September 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
दैनिक राशिफल- 17 सितंबर का राशिफल - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal

ज्योतिष शास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 17 September 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
राशि
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अनुकूल परिणाम लेकर आयेगा। आज व्यापार मे लाभ आपके मन को भी संतुष्टि देगा। सामाजिक क्षेत्र में भी आपको सम्मान प्राप्ति हो सकती है, जिसमें आप कुछ धन भी खर्च होगा। सायंकाल के समय अपने मित्रों के साथ किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं। समाज में शुभ व्यय से आपकी यश व कीर्ति बढ़ेगी। आज आपको जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य भी भरपूर मात्रा में मिलेगा, जिसके कारण आपका प्रेम भी प्रगाढ़ होगा, लेकिन आपको आज अपने पिताजी के स्वास्थ्य की चिंता सता सकती है, क्योंकि उसमें कुछ गिरावट हो सकती है।



Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 17 September 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
राशि
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ नया लेकर आएगा। आज आपको अपने व्यवसाय की योजनाओं की ओर ध्यान देना होगा। यदि आपने लापरवाही की तो आपके कोई भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ देवस्थान की यात्रा पर भी जा सकते हैं, जिससे मन प्रसन्न होगा। यदि आज किसी से लेनदेन करने की सोच रहे हैं, तो उसे कुछ समय के लिए टाल दे, नहीं तो वह आपके लिए नुकसान का सौदा हो सकता है। परिवार में आज किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है, जिसमें आपकी सलाह की आवश्यकता होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 17 September 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
मिथुन
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए रचनात्मक रहने वाला है। आज आप जो भी कार्य करेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी, इसलिए आज आप वही कार्य करें, जो आपको अत्यधिक प्रिय हो और आपको व्यापार में कुछ नया करने का भी मौका मिलेगा। विद्यार्थियों को आज अपने सीनियर्स का भरपूर सहयोग मिलेगा, लेकिन नौकरी कर रहे जातकों को आज अपने अधिकारियों से सावधान रहना होगा, नहीं तो वह उनकी पदोन्नति के मार्ग में बाधा डाल सकते हैं।

विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 17 September 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
राशि
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपका परोपकार के कार्य में व्यतीत होगा। दान करने पर भी कुछ धन व्यय करेंगे। ऑफिस में भी आज आपके विचारों के मुताबिक माहौल बनेगा, जिसे देखकर आपको प्रसन्नता होगी व आपके सुझावों का स्वागत होगा। रात्रि का समय आज आप किसी पार्टी में जा सकते हैं। वहा आपको अपने किसी शत्रु से सावधान रहना होगा। आज आप अपने लंबे समय से अधूरे कार्यो को निपटाने की योजना बनाएंगे, जिसके लिए आपको अपने आलस्य को त्यागना होगा, तभी आप उन्हें पूरा करने में सफल रहेंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको समाचार सुनने को मिल सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed