सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Horoscope Today 20 October 2021: इन पांच राशियों के लिए शुभ रहेगा दिन, हो सकता है कहीं से धन लाभ

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 20 Oct 2021 07:22 AM IST
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 20 October 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
dainik rashifal - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


ज्योतिष शास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

Trending Videos
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 20 October 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
राशि

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आपको शासन द्वारा भी सम्मानित किए जाने की प्रबल संभावना है। यदि आज आप किसी बैंक संस्था व किसी व्यक्ति से कर्ज लेने की सोच रहे हैं, तो उसे कुछ समय के लिए टाल दे, क्योंकि उसे उतार पाना आपको मुश्किल होगा। आज आपकी किसी ऐसे मित्र से मुलाकात होगी, जिसकी आप लम्बे समय से प्रतीक्षा कर रहे थे, जिसके कारण आपक मन प्रसन्न होगा। आज यदि किसी नए कार्य को करें, तो जीवनसाथी से सलाह अवश्य लें।


विज्ञापन
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 20 October 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
राशि

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। आज आपको नौकरी में कोई ऐसा कार्य सौंपा जा सकता है, जिसके लिए आपको अपने सहयोगी के साथ की आवश्यकता होगी। यदि आज आपका अपने किसी साथी से कोई वाद-विवाद पनते तो आपको उसमें चुप रहना ही बेहतर होगा। सायंकाल के समय आज आपको यदि किसी यात्रा पर जाने के योग बने, तो आपके सतर्क रहना होगा, क्योंकि इसमें आपकी कोई प्रिय वस्तु खोने व चोरी होने का भय बना हुआ है। आज का दिन ससुराल पक्ष से भी आपको धन लाभ करवा सकता है।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 20 October 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
मिथुन

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है, लेकिन यदि आज आप अपने व्यापार में किसी निर्णय को ले,तो किसी के बहकावे में आकर ना लें। यदि आपने ऐसा किया, तो आपको आगे चलकर उस निर्णय के लिए पछताना पड़ सकता है। आज आपको अपने मन मे नकारात्मक विचारो को नही लाना है। आज दिन का कुछ समय आप  अध्यात्म के कार्यों में व्यतीत करेंगे।  संतान के विवाह मे यदि कोई बाधा आ रही थी, तो वह आज समाप्त होगी, इसके कारण परिवार के सदस्यो में भी प्रसंता रहेगी।

विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 20 October 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
राशि

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए और दिनों की तुलना में बेहतर रहेगा। यदि आज आप अपने किसी कार्य को लेकर परेशान थे, तो वह भाइयों की मदद से पूरा होगा। ननिहाल पक्ष से भी आज आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। आज आप अपने माता पिता को कोई सरप्राइस दे सकते हैं। संतान के प्रति आज आपका विश्वास को और मजबूत होगा। आज आप यदि किसी मकान व दुकान की खरीदारी करने का मन बना रहे हैं, तो आज आप उसे खरीदने सफल रहेंगे। भाग्य के दृष्टिकोण से भी आज दिन आपके लिए उतम रहेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed