Horoscope Today 22 September 2021: इन पांच राशियों के लिए शुभ रहेगा बुधवार का दिन, धन लाभ होने के संकेत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज का दिन आपके लिए थोड़ा परेशानी से भरा रहेगा। आपको अपनी संतान के भविष्य से संबंधित कोई चिंता सता सकती हैं। जिसके लिए आपको कुछ मेहनत करनी पड़ेगी। आपका कोई प्रियजन आपसे नाराज चल रहा है, तो आप उसे कोई उपहार भेज सकते हैं। आज आपको अपने परिवार के सदस्यों का बहुत सहयोग मिलेगा, जिसे पाकर आप प्रसन्न होंगे। नौकरी कर रहे जातकों को आज अपने सहयोगियों के साथ मदद मिलेगी, जो आपके काम को आसान बनाएगी।
आज का दिन आपके लिए कुछ रुकावटों व अड़चनों से भरा रहेगा। नौकरी और व्यवसाय में आपके शत्रु आपके सामने कुछ नई अड़चनें खड़ी कर सकते हैं, जिन्हें आप अपने सीनियर्स व किसी वरिष्ठ सदस्य की मदद से हटाने में लगे रहेंगे। यदि आज किसी की भूमि व भवन की खरीदारी करने जा रहे हैं,तो उसके महत्वपूर्ण कागजात स्वाधीनता से जांच लें। आज आपको अपने परिजन से फोन पर कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकता है, जिसके कारण आपका मान सम्मान बढ़ेगा। यदि आपने पहले कहीं निवेश किया हुआ था, तो आज आपको उसका भरपूर लाभ मिलेगा।
आज का दिन आपके लिए फलदायक रहेगा। यदि पहले आपकी कोई प्रिय व महत्वपूर्ण वस्तु खो गई थी, तो वह आज आपको प्राप्त हो सकती है, जिसके कारण आप प्रसन्न होंगे। आज आपको अपने परिवार के किसी सदस्य से किए हुए वादे को पूरा करने के लिए व्यस्त रहेंगे। परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम पर भी चर्चा हो सकती है। आज आप अपने माता पिता के साथ घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। आज आप दूसरों की मदद करने पर भी कुछ धन व्यय दिया करेंगे।
आज का दिन आपके लिए कभी धूप कभी छांव जैसा रहेगा। व्यापार कर रहे लोगों को आज अपने व्यापार में कुछ अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है, जिसके लिए उन्हें किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह लेनी पड़ सकती है, लेकिन ध्यान रहे कि किसी अनुभवी व्यक्ति से ही सलाह लें। आज परिवार के छोटे बच्चों को अपने भविष्य की चिंता सता सकती है। प्रेम जीवनजी रहे लोगों का आज अपने प्रेमी से मिलने का उत्साह बढ़ेगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य के लिए छोटी दूरी की यात्रा पर भी जा सकते हैं।