Horoscope Today 12 April 2021: सोमवार को अमावस्या तिथि पर इन चार राशियों को होगा जमकर फायदा, बनेंगे धनलाभ के योग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। रोजगार की दिशा में प्रयास कर रहे लोगों को आज रोजगार के उचित अवसर प्राप्त होंगे। आज आपको अपने आय और व्यय दोनों में संतुलन बना कर रखना होगा, नहीं तो भविष्य में आपको आर्थिक संकट परेशान कर सकता है। यदि आप किसी नई नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं, तो वह आपको प्राप्त हो सकती है। यदि आज आपको कोई निर्णय लेना पड़े, तो जल्दबाजी में ना लें, नहीं तो इसमें आपको नुकसान हो सकता है। प्रेम जीवन में बिता रहे लोग आज अपने जीवनसाथी को अपने परिवार के सदस्यों से मिलवा सकते हैं।
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। अपने व्यापार के लिए कोई नई योजना बना रहे हैं, तो वह आज पूरी होकर कार्यरत हो सकती है, जिससे आपको और आपके व्यवसाय को लाभ मिलेगा। आज कोई पुराना मित्र आपके लिए मददगार साबित हो सकता है, लेकिन इन सबके बीच आपको सलाह है कि आप अपनी सेहत के प्रति सचेत रहें, यदि कोई कष्ट होता है, तो तुरंत डॉक्टर से परामर्श करें अन्यथा आपको बेवजह की दिक्कतें झेलनी पड़ सकती हैं। संतान आपके पारिवारिक बिजनेस में आज आपकी मदद कर सकती है। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा।
आज का दिन आपके लिए मिश्रित फलदायक रहेगा। आर्थिक दिशा में किए गए प्रयासों में सफलता प्राप्त होगी। आज आपको अपने कार्यालय में अपने साथी कर्मचारियों से कुछ तनाव मिल सकता है, लेकिन परेशान ना हो, छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज करना सीखें। आज आपको अपनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। यदि आज आप कोई संपत्ति खरीदना चाहते हैं, तो उसके लिए भी दिन उत्तम रहेगा। विद्यार्थियों को शिक्षा प्राप्ति में धन की कमी हो सकती है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आज कोई वाद विवाद हो सकता है।
आज का दिन आपके व्यवसाय के लिए कुछ चुनौती पूर्ण रहेगा। आज आपको अपने कार्यालय में अपने भाई की सलाह की आवश्यकता होगी और अपने वाणी की सौम्यता से ही आज आप अपने व्यवसाय की योजनाओं को फैला सकते हैं। आज आपको मामा पक्ष से धन लाभ होता दिख रहा है। यदि आपके लंबे समय से कुछ कार्य से रुके हुए थे, तो उनको आपको पूरा करना ही होगा। जीवनसाथी के लिए आज आप कोई उपहार खरीद सकते हैं और सायंकाल के समय उन्हें कहीं घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं।

कमेंट
कमेंट X