सब्सक्राइब करें

राशि परिवर्तन: सूर्य का मेष राशि में प्रवेश, किन राशियों के लिए रहेगा अच्छा

पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 11 Apr 2021 12:11 PM IST
विज्ञापन
Sun transit in Aries rashi impact of all zodiac signs
Sun transit in Aries 201 - फोटो : अमर उजाला

ग्रहों के राजा सूर्य 13 अप्रैल की मध्यरात्रि के बाद 2 बजकर 31 मिनट पर मीन राशि की यात्रा समाप्त करके अपने मित्र मंगल की राशि मेष में प्रवेश कर रहे हैं। इस राशि पर ये 14 मई की रात्रि 11 बजकर 22 मिनट तक गोचर करेंगे, उसके बाद वृषभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इस राशि पर गोचर करते समय सूर्य सर्वाधिक बलवान माने गए हैं और इनके फल में भी कई गुना वृद्धि आ जाती है। किसी भी जातक की जन्म कुंडली में बलवान सूर्य राजसत्ता का पूर्ण सुख प्रदान करते हैं। ऐसे व्यक्ति धनी, मानी और यशस्वी होते हैं। वै जहां भी जाते हैं अपने आकर्षक व्यक्तित्व की छाप छोड़ देते हैं तथा जन-मानस को अपनी तरफ मोड़ लेते हैं। शोधपरक एवं आविष्कार कार्यों के क्षेत्र में ऐसे लोग अच्छा नाम कमाते हैं। फलित ज्योतिष के अनुसार मेष राशि और सिंह राशि में सूर्य सर्वाधिक बलवान माने गए हैं क्योंकि ये दोनों राशियां इनकी उच्च और स्वगृही हैं। मेष राशि पर इनके गोचरकाल में सभी राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।

Trending Videos
Sun transit in Aries rashi impact of all zodiac signs
राशि

मेष राशि
आपकी राशि में गोचर करते हुए सूर्य अत्यधिक ऊर्जाशक्ति प्रदान करेंगे। सोची समझी सभी रणनीतियां कारगर सिद्ध होगी। मान सम्मान और पद प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी। कई बार देखा गया है कि शारीरिक पीड़ा का सामना भी करना पड़ता है इसलिए स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। कोई भी नया कार्य आरंभ करना चाहें अथवा नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना चाहें तो उस दृष्टि से भी अवसर बेहतरीन रहेगा। विद्यार्थियों को भी परीक्षा-प्रतियोगिता में अच्छी सफलता के योग।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sun transit in Aries rashi impact of all zodiac signs
राशि

वृषभ राशि
राशि से हानि भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव काफी मिलाजुला रहेगा। भागदौड़ की अधिकता रहेगी। व्यर्थ व्यय से आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य विशेष करके बाई आंख से संबंधित समस्या से सावधान रहें। शरीर में कैल्शियम की कमी न होने दें। किसी संबंधी अथवा मित्र के द्वारा अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग। विदेशी कंपनियों में नौकरी अथवा नागरिकता के लिए आवेदन करना श्रेयस्कर रहेगा। झगड़े विवाद अथवा कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले बाहर ही सुलझाएं।

Sun transit in Aries rashi impact of all zodiac signs
मिथुन

मिथुन राशि
राशि से लाभभाव में गोचर करते हुए सूर्य आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है, जिस भी कार्य में सफलता चाहेंगे हासिल कर लेंगे किंतु परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा भाइयों से मतभेद ना पैदा होने दें। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी शिक्षा-प्रतियोगिता में अच्छी सफलता मिलेगी। प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी इसलिए बेहतर रहेगा कि अपने कार्य पर ही ध्यान दें। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। योजनाओं को तब तक गोपनीय रखें जब तक उसे पूर्ण न कर लें।

विज्ञापन
Sun transit in Aries rashi impact of all zodiac signs
राशि

कर्क राशि
राशि से दशमभाव में सूर्य का गोचर आपके लिए सर्वाधिक प्रभावशाली रहेगा। मान सम्मान तथा पद और गरिमा की वृद्धि होगी। नौकरी में भी नए अनुबंध प्राप्ति के योग। उच्चाधिकारियों से सहयोग मिलेगा। चुनाव से संबंधित कोई निर्णय लेना चाह रहे हों तो अवसर बेहतरीन है विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा विदेशी नागरिकता के लिए भी आवेदन करना चाहें तो अवसर अच्छा है। संतान संबंधी चिंता से भी मुक्ति मिलेगी। नवदंपति के लिए संतान प्राप्ति के भी योग। माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed