सब्सक्राइब करें

लक्ष्मी-नारायण योग से 4 राशियों को मिलेगा बड़ा लाभ, खुलेंगे धन के द्वार

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shweta Singh Updated Fri, 01 May 2026 11:45 PM IST
सार

लक्ष्मी नारायण योग 2026 कब बनेगा और इसका क्या प्रभाव होगा? जानें 29 मई को बनने वाले शुक्र-बुध युति योग का महत्व और किन राशियों पर इसका सबसे ज्यादा असर पड़ेगा। यह शुभ योग भाग्य और सफलता के नए अवसर ला सकता है।

विज्ञापन
Lakshmi Narayan Yog 2026 May Mein 4 Rashiyon Ki Chamkegi Takdeer, Hogi Bumper Kamai
लक्ष्मी नारायण राजयोग - फोटो : amar ujala

Lakshmi Narayan Yog: ज्योतिष शास्त्र में जब सौंदर्य और वैभव के कारक शुक्र ग्रह और बुद्धि व वाणी के कारक बुध ग्रह एक ही राशि में मिलते हैं, तो इससे अत्यंत शुभ माने जाने वाला लक्ष्मी नारायण राजयोग बनता है। इस वर्ष 29 मई को ऐसा ही दुर्लभ संयोग बनने जा रहा है, जब 14 मई को शुक्र देव मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे और 29 मई को बुध भी इसी राशि में आकर उनकी युति करेंगे। इस ग्रहों के मेल से कुछ राशियों के लिए भाग्य के दरवाजे खुलने और जीवन में विशेष सफलता मिलने के संकेत माने जा रहे हैं। आइए जानते हैं किन राशियों पर इस शुभ योग का सबसे अधिक प्रभाव पड़ेगा।


Dwidwadash Yog: 11 मई को बनेगा जबरदस्त योग, इन 4 राशियों की बदल जाएगी किस्मत
 

Trending Videos
Lakshmi Narayan Yog 2026 May Mein 4 Rashiyon Ki Chamkegi Takdeer, Hogi Bumper Kamai
बिजनेस से जुड़े लोगों को अच्छे मुनाफे के अवसर मिल सकते हैं - फोटो : amar ujala

मिथुन राशि
इस राशि के लोगों के लिए शुक्र और बुध की युति करियर और धन के लिहाज से फायदेमंद रह सकती है। नौकरी में तरक्की के मौके मिल सकते हैं और आय में बढ़ोतरी होने के संकेत हैं। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिससे आपकी पहचान मजबूत होगी। बिजनेस से जुड़े लोगों को अच्छे मुनाफे के अवसर मिल सकते हैं और नई योजनाओं पर काम शुरू हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Lakshmi Narayan Yog 2026 May Mein 4 Rashiyon Ki Chamkegi Takdeer, Hogi Bumper Kamai
आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और पुराने कर्ज से राहत मिल सकती है। - फोटो : amar ujala

कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए यह योग काफी शुभ परिणाम देने वाला माना जा रहा है। नौकरी में प्रमोशन या वेतन वृद्धि के योग बन सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और पुराने कर्ज से राहत मिल सकती है। लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होने लगेंगे और कार्यों में सफलता मिलने की संभावना बढ़ेगी।

Lakshmi Narayan Yog 2026 May Mein 4 Rashiyon Ki Chamkegi Takdeer, Hogi Bumper Kamai
आय के नए स्रोत बन सकते हैं। निवेश से अच्छा रिटर्न मिलने की संभावना है। - फोटो : amar ujala

तुला राशि
तुला राशि के जातकों को इस योग से आर्थिक लाभ मिलने के संकेत हैं। व्यापार में फायदा हो सकता है और आय के नए स्रोत बन सकते हैं। निवेश से अच्छा रिटर्न मिलने की संभावना है। साथ ही कोई बड़ा व्यावसायिक समझौता या डील आपके पक्ष में जा सकती है, जिससे आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।

विज्ञापन
Lakshmi Narayan Yog 2026 May Mein 4 Rashiyon Ki Chamkegi Takdeer, Hogi Bumper Kamai
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए यह योग भाग्य को मजबूत करने वाला साबित हो सकता है। साझेदारी के कामों में लाभ मिलेगा और नई नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। रुके हुए काम पूरे होने के योग हैं। कानूनी मामलों में सफलता मिलने की संभावना है और विदेश से जुड़े अवसर भी मिल सकते हैं। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा और कोई शुभ कार्य भी संपन्न हो सकता है।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed