सब्सक्राइब करें

Love Horoscope: दिसंबर तक इन राशि वालों की लव लाइफ में आएंगी दिक्कतें, रिश्तों में संभलकर उठाएं कदम

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Thu, 25 Jun 2026 05:29 PM IST
सार

Love Horoscope: आने वाले महीनों में इन चार राशियों को अपने प्रेम संबंधों में संयम, समझदारी और पारदर्शिता बनाए रखनी होगी। छोटी लापरवाही भी रिश्तों में दूरी पैदा कर सकती है, इसलिए भावनाओं से ज्यादा समझदारी से काम लेना लाभकारी रहेगा।

विज्ञापन
Love Horoscope and love life predictions of vrishabha kanya meen
Love Horoscope - फोटो : अमर उजाला AI

Love Horoscope: वैदिक ज्योतिष के अनुसार सभी ग्रह समय-समय पर अपनी चाल बदलते रहते हैं और इसका प्रभाव हर राशि के जीवन पर अलग-अलग रूप में देखने को मिलता है। ग्रहों की स्थिति केवल नौकरी, व्यापार, धन और स्वास्थ्य तक ही सीमित नहीं रहती, बल्कि व्यक्ति के प्रेम संबंधों, वैवाहिक जीवन और भावनात्मक रिश्तों पर भी गहरा असर डालती है। वहीं आने वाले महीनों में कुछ विशेष ग्रह परिवर्तन ऐसे संकेत दे रहे हैं कि, दिसंबर 2026 तक कुछ राशियों को अपने रिश्तों में उतार-चढ़ाव, गलतफहमियों और विश्वास की कमी जैसी परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में इन राशि वालों को अपने व्यवहार और भावनाओं पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होगी। आइए जानते हैं कौन-सी हैं ये राशियां।


Mercury Transit 2026: बुध की उल्टी चाल से इन राशि वालों के जीवन में दिखेंगे बड़े बदलाव, नौकरी के मिलेंगे नए अवसर

Love Horoscope and love life predictions of vrishabha kanya meen
Love Horoscope - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
  • वृषभ राशि के जातकों को प्रेम संबंधों में जल्दबाजी या आंख बंद करके किसी पर भरोसा करने से बचना होगा।
  • बात कम होने से थोड़ी दूरियां महसूस करेंगे।
  • नए लोगों का प्रवेश परेशानियां बढ़ा सकता है। 
  • घरेलू मामलों में हल्का तनाव बन सकता है।
  • रिश्तों में छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज करना आगे चलकर बड़ी परेशानी का कारण बन सकता है। 
  • यदि आप किसी रिलेशनशिप में हैं तो साथी की बातों को समझने की कोशिश करें।
Love Horoscope and love life predictions of vrishabha kanya meen
Love Horoscope - फोटो : अमर उजाला

कन्या राशि

  • कन्या राशि वालों के लिए आने वाला समय वैवाहिक और प्रेम जीवन के लिहाज से थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है।
  • साथी से अनबन मन को परेशान करेगी और उनका व्यवहार आपकी भावनाओं को प्रभावित कर सकता है।
  • ग्रहों की स्थिति ऐसी बन रही है जिससे साथी के साथ विचारों में मतभेद बढ़ सकते हैं।
  • जो लोग पहले से रिश्ते में हैं उन्हें अपने स्वभाव में कठोरता कम करनी होगी, क्योंकि ज्यादा अपेक्षाएं संबंधों में तनाव पैदा कर सकती हैं।
  • शक या गलतफहमी संबंधों को कमजोर कर सकती है। 
  • रिश्तों में थोड़ी बेचैनी महसूस हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Love Horoscope and love life predictions of vrishabha kanya meen
Love Horoscope - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि
  • मीन राशि के जातकों के प्रेम जीवन में भावनात्मक अस्थिरता देखने को मिल सकती है। 
  • इस समय किसी पुराने विवाद या बीती बातों के कारण रिश्ते में तनाव बढ़ने की संभावना बन रही है। 
  • छोटी-सी लापरवाही भी नुकसान दे सकती है।
  • कई बार आपको लग सकता है कि, साथी आपकी बातों को समझ नहीं रहा है।
  • खुलकर अपनी भावनाएं साझा करना आपके लिए बेहतर साबित होगा।
  • शादी की बात चल रही है तो कुछ कारणों से देरी या रुकावट देखने को मिल सकती है। 
  • व्यापारिक साझेदारी में भी लाभ मिलने की संभावना है। 

शुक्र का अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश, जानिए किन पांच राशियों की किस्मत में होगा बड़ा बदलाव

जुलाई महीने में 4 ग्रहों के गोचर से इन राशियों की बदलेंगी किस्मत, करियर और आर्थिक स्थिति होगी बेहतर

July Predictions 2026: कैसा रहेगा आपके लिए जुलाई का महीना ? पढ़ें मेष से मीन तक की कुछ बड़ी भविष्यवाणियां

 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Install AU App

Followed