मंगल के गोचर के बाद अब नक्षत्र परिवर्तन, इन चार राशियों को आने वाले समय में होगा जबरदस्त लाभ
ज्योतिष शास्त्र में मंगल ग्रह को ऊर्जा और जोश का कारक ग्रह माना जाता है। मंगल अपनी राशि परिवर्नत करने के बाद अब नक्षत्र परिवर्तन करने वाले हैं जिससे कुछ राशियों को जबरदस्त लाभ मिलने के योग हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगल का नक्षत्र परिवर्तन मेष राशि वालों के लिए बहुत ही शुभ और लाभकारी साबित होगा। मेष राशि वालों के लिए मंगल का गोचर बहुत ही शुभ और लाभकारी साबित हो सकता है। इससे इस राशि के जातकों के आत्मविश्वास में वृद्दि, साहस और ऊर्जा में बढ़ोतरी होगी। नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी के लिए बेहतर अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। व्यापार में कोई अच्छी डील हासिल हो सकती है। कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी उपलब्धि हासिल होगी। लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी।
मंगल का नक्षत्र परिवर्नत सिंह राशि वालों के लिए बहुत ही भाग्यशाली और लाभकारी साबित होगा। बिगड़े हुए काम इस दौरान जल्द से जल्द पूरे होंगे। धार्मिक कार्य में रूचि बढ़ेगी और कार्यक्षेत्र में नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होगी। आय के नए-नए स्त्रोतों में इजाफा देखने को मिल सकता है।
वृश्चिक राशि
मंगल का कृत्तिका नक्षत्र में परिवर्तन वृश्चिक राशि वालों के लिए बहुत ही शुभ और लाभकारी रहेगा। आय में इजाफा होगा धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। नौकरी में कोई अच्छी खबरें सुनने को मिल सकती है। आकस्मिक धन लाभ के कुछ बेहतरीन मौके मिलेंगे। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। शिक्षा के क्षेत्र में छात्रों के लिए समय अनुकूल रहेगा।
मंगल के नक्षत्र परिवर्तन से मीन राशि वालों का भाग्य चमक सकता है। वृश्चिक राशि वालों के लिए मंगल का नक्षत्र परिवर्तन शुभ परिणाम लेकर आ सकता है। धन की आवक में वृद्धि होगा और कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। व्यापार और नौकरी करने वाले जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। इस दौरान सेहत अच्छी रहेगी
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।