सब्सक्राइब करें

Shani Jayanti 2026: शनि जयंती पर 'शनिवार' का दुर्लभ संयोग, इन राशि वालों को नौकरी-कारोबार में होगा जबरदस्त लाभ

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Megha Kumari Updated Wed, 13 May 2026 01:05 PM IST
सार

Shani Jayanti 2026: ज्योतिषियों के अनुसार, शनि जयंती पर बन रहे इस खास संयोग से कई लोगों के जीवन में आर्थिक मजबूती आ सकती हैं। साथ ही मानसिक शांति और करियर में प्रगति के संकेत भी प्राप्त होंगे।

विज्ञापन
shani jayanti 2026 shubh sanyog these zodiac will get benefits and success in career
Shani Jayanti 2026 - फोटो : अमर उजाला

Shani Jayanti 2026: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि पर शनि देव का जन्म हुआ था, इसलिए हर वर्ष इस दिन शनि जयंती मनाई जाती है। साल 2026 में शनि जयंती 16 मई को मनाई जा रही हैं। संयोग की बात यह है कि, इस तिथि पर शनिवार का दुर्लभ संयोग रहेगा, जो न्याय के देवता को समर्पित दिन है।


 

ज्योतिषियों के अनुसार, शनि जयंती पर शनिवार का संयोग लगभग 13 वर्षों बाद बन रहा है, जिससे इस पर्व का महत्व कई गुना बढ़ गया है। ज्योतिष शास्त्र में शनिवार और शनि जयंती का एक साथ पड़ना बेहद शुभ और दुर्लभ संयोग माना जाता है।

 

कहते हैं कि, शनि देव व्यक्ति को उसके कर्मों के अनुसार फल प्रदान करते हैं। उनकी शुभ दृष्टि जहां जीवन में सफलता-सम्मान दिलाती है, वहीं अशुभ प्रभाव व्यक्ति को संघर्ष और चुनौतियों का सामना भी करा सकता है। ऐसे में शनि जयंती का प्रभाव बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इसपर बन रहे शुभ योग कुछ राशियों के लिए विशेष लाभकारी साबित हो सकते हैं। आइए इनके नाम जानते हैं।

Shani Jayanti 2026: साढ़ेसाती-ढैय्या वाले शनि जयंती पर करें इस स्तोत्र का पाठ, दूर होंगे अशुभ प्रभाव

Trending Videos
shani jayanti 2026 shubh sanyog these zodiac will get benefits and success in career
Shani Jayanti 2026 - फोटो : अमर उजाला

कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए शनि जयंती का यह शुभ संयोग बेहद लाभकारी माना जा रहा है। इस समय आपको सभी ओर से विशेष लाभ की प्राप्ति होगी। लंबे समय से चल रहा मानसिक तनाव धीरे-धीरे कम हो सकता है। अटके कार्यों को गति मिलने से मन प्रसन्न रहने वाला है। इस समय आर्थिक मामलों में सुधार के संकेत हैं। रुके हुए कार्यों में भी गति आ सकती है। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने की संभावना है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और निर्णय लेने की क्षमता मजबूत बनेगी।

Rahu Gochar 2026: राहु की चाल से देश-दुनिया में होगी हलचल, जानें किन राशियों को मिलेगा लाभ और किसे टेंशन

विज्ञापन
विज्ञापन
shani jayanti 2026 shubh sanyog these zodiac will get benefits and success in career
Shani Jayanti 2026 - फोटो : अमर उजाला

मकर राशि
मकर राशि वालों पर शनि देव की विशेष कृपा बनी रह सकती हैं। कोई घर मकान का सपना आप पूरा करने में कामयाब रहेंगे। घर-परिवार का माहौल पहले से अधिक सुखद और सकारात्मक रहेगा। इसके अलावा मानसिक रूप से आप खुद को ज्यादा संतुलित महसूस कर सकते हैं। करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर मिल सकते हैं। नई नौकरी के भी योग हैं। लंबे समय से अटके कार्यों के पूरे होने की संभावना भी दिखाई दे रही है। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी।
Shani Jayanti 2026: शनि जयंती पर चंद्रमा का डबल गोचर, इन 4 राशियों को मिलेगा बड़ा लाभ
Shani Jayanti 2026: शनि जयंती पर करें ये महाउपाय, दूर होगी कर्ज, दोष और सेहत से जुड़ी परेशानियां

shani jayanti 2026 shubh sanyog these zodiac will get benefits and success in career
Shani Jayanti 2026 - फोटो : अमर उजाला

कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए यह समय नई शुरुआत और प्रगति का संकेत दे रहा है। माना जा रहा है कि, आप अपने लक्ष्यों को पूरा करने में सफल रहेंगे। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए नई योजनाओं पर काम शुरू करने का समय अनुकूल माना जा रहा है। कोई व्यक्ति जीवन में दस्तक भी दे सकता है। व्यापार में कोई आर्थिक लाभ बड़े स्तर पर मिलने की संभावनाएं रहेंगी। नए लोगों से संपर्क बन सकते हैं, जो भविष्य में लाभ देंगे। आर्थिक मामलों में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
शनिश्चरी अमावस्या के बाद होगा शनि की चाल में परिवर्तन, इन 5 राशियों को मिलेगा सफलता का साथ
Vish Yog 2026 Rashifal: चंद्रमा और शनिदेव ने मीन राशि में बनाया विष योग, इन 3 राशियों को रहना होगा सतर्क

 




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed