फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मेहनत के बावजूद नहीं भर रही जेब? अपनी राशि के अनुसार आजमाएं ये कारगर उपाय, दूर होगी आर्थिक तंगी

Fri, 14 Aug 2026 12:25 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता सिंह Updated Fri, 14 Aug 2026 12:25 AM IST
सार

Money Astrology Remedies: मेहनत के बावजूद इनकम नहीं बढ़ रही? जानें मेष से मीन तक हर राशि के लिए आसान वैदिक ज्योतिष उपाय, जो दूर करेंगे आर्थिक तंगी और भरेंगे तिजोरी।

विज्ञापन
Money Astrology Remedies Weak Planets Could Be Blocking Your Income How to Fix It By Zodiac Sign
राशि अनुसार उपाय - फोटो : amar ujala

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर राशि का एक निश्चित स्वामी ग्रह होता है, और जब यह ग्रह कमजोर, पीड़ित या दूषित अवस्था में होता है, तो जीवन में धन से जुड़ी कई तरह की परेशानियां घर करने लगती हैं। लेकिन इसका समाधान भी शास्त्रों में मौजूद है। कुछ सरल और पारंपरिक उपायों को अपनाकर अपनी राशि के स्वामी ग्रह को मजबूत किया जा सकता है, जिससे धीरे-धीरे आर्थिक स्थिति में सुधार आना शुरू हो जाता है। आइए जानते हैं हर राशि के लिए ऐसे ही खास उपाय, जो खाली होती तिजोरी को फिर से भरने में मददगार साबित हो सकते हैं।

Money Astrology Remedies Weak Planets Could Be Blocking Your Income How to Fix It By Zodiac Sign
राशि अनुसार आर्थिक उपाय - फोटो : amar ujala

मेष राशि
राशि चक्र की पहली राशि मेष का स्वामी ग्रह मंगल है। अगर आमदनी रुकी हुई महसूस हो रही है, तो रोज सुबह सूर्य देव को जल चढ़ाने की आदत डालें। इसके साथ ही भगवान लक्ष्मीनारायण को गुड़ से बनी खीर का भोग अर्पित करें, इससे आर्थिक संकट धीरे-धीरे दूर होने लगते हैं।
मंत्र जाप: "ॐ हनुमते नमः" और "ॐ भौं भौमाय नमः" — इनके नियमित जाप से मंगल ग्रह मजबूत होकर धन लाभ के रास्ते खोलता है।

Money Astrology Remedies Weak Planets Could Be Blocking Your Income How to Fix It By Zodiac Sign
राशि अनुसार आर्थिक उपाय - फोटो : amar ujala

वृषभ राशि
सुख-सुविधा और वैभव के कारक शुक्र ग्रह वृषभ राशि के स्वामी हैं। धन की कमी से परेशान लोगों को हर शुक्रवार सफेद वस्त्र धारण करना चाहिए और मां लक्ष्मी को कमल या लाल गुलाब का फूल अर्पित करना चाहिए।
मंत्र जाप: "ॐ महालक्ष्म्यै नमः" और "ॐ शुं शुक्राय नमः"नियमित जाप से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और आय के नए साधन बनते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Money Astrology Remedies Weak Planets Could Be Blocking Your Income How to Fix It By Zodiac Sign
राशि अनुसार आर्थिक उपाय - फोटो : amar ujala

मिथुन राशि
बुध ग्रह इस राशि के स्वामी माने जाते हैं। अगर पैसा हाथ में टिकता नहीं और बार-बार खर्च हो जाता है, तो तिजोरी में एक दक्षिणावर्ती शंख रखें। कर्ज से राहत पाने के लिए भगवान गणेश को हल्दी की माला अर्पित करें।
मंत्र जाप: "ॐ क्लीं ऐं सः" और "ॐ बुं बुधाय नमः" स्फटिक की माला से यह जाप करने से बुध ग्रह बलवान होता है और धन स्थिरता आती है।

विज्ञापन
Money Astrology Remedies Weak Planets Could Be Blocking Your Income How to Fix It By Zodiac Sign
राशि अनुसार आर्थिक उपाय - फोटो : amar ujala

कर्क राशि
चंद्रमा इस राशि के स्वामी हैं। धन को टिकाए रखने के लिए हर दिन शिवलिंग पर दूध और जल अर्पित करें। शाम के समय पीपल के पेड़ के नीचे तेल का पंचमुखी दीपक जलाना भी लाभकारी माना जाता है।
मंत्र जाप: "ॐ नमः शिवाय" और "ॐ सों सोमाय नमः" के जाप से मन को शांति मिलती है और धन संबंधी उलझनें सुलझती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed