Monthly Horoscope September 2021 in Hindi: साल 2021 का नया महीना सितंबर शुरू हो गया है। सितंबर का महीना हिंदू पंचांग के अनुसार, दशमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र में बुधवार के दिन से आरंभ हुआ है। इस महीने में कई प्रमुख व्रत-त्योहार मनाए जाएंगे। सितंबर के महीने में दस दिवसीय गणेश उत्सव फिर इसके बाद श्राद्ध पक्ष शुरू हो जाएगा। इस महीने में हरितालिका तीज और ऋषि पंचमी का व्रत भी किया जाएगा। वहीं दूसरी तरफ अगर ग्रहों के परिवर्तन की बात करें तो कई प्रमुख ग्रहों का राशि परिवर्तन भी इसी माह में होगा। राशि परिवर्तन से सभी राशियों के जातकों पर इसका साफ प्रभाव देखने को मिलेगा। सितंबर के महीने में गुरु, शुक्र, सूर्य और बुध जैसे ग्रह अपनी राशि बदलेंगे। ग्रहों के राशि परिवर्तन से कुछ राशि के जातकों का भाग्योदय होगा तो किसी को अच्छी नौकरी और प्रमोशन का लाभ भी मिल सकता है। आइए जानते हैं सितंबर का महीना सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा।
Masik Rashifal September 2021: करियर, आर्थिक और सेहत के नजरिए से कैसा रहेगा सितंबर का महीना, पढ़ें मासिक राशिफल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेष राशि के जातकों के लिए सितंबर माह की शुरुआत शुभता लिए होगी। इस दौरान आपको करिअर और कारोबार दोनों में काफी लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में सीनियर्स और जूनियर्स दोनों का पूरा सहयोग मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को बहुप्रतीक्षित पद की प्राप्ति होगी। यदि भूमि-भवन का कोई विवाद चल रहा है तो उसमें फैसला आपके पक्ष में जाएगा। आपके विरोधियों को मुंह की खानी पड़ेगी और आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पैतृक संपत्ति से लाभ प्राप्ति के योग बनेंगे। हालांकि सुख-सुविधाओं पर जेब से अधिक खर्च हो सकता है। माह के मध्य में परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। यह समय करिअर और कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए अत्यंत शुभ है। मेष राशि के जातकों को इस माह अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखने की जरूरत है। माह के दूसरे सप्ताह से लेकर माह के अंत तक खान-पान का विशेष ख्याल रखें। इस दौरान कोई पुराना रोग उभर सकताहै। दांपत्य जीवन में हंसी-खुशी पल बिताने के कई अवसर प्राप्त होंगे। प्रेम संबंधों भी प्रगाढ़ता आयेगी। यदि आप प्रेम संबंध को विवाह में तब्दील करने का ख्वाब बुने हुए हैं तो आपका यह सपना इस माह पूरा हो सकता है। परिजन आपके प्रेम को स्वीकार कर लेंगे।
उपाय : लाल चंदन का तिलक लगाएं और पंचमुखी हनुमान जी की उपासना करें।
वृष राशि के जातकों के लिए यह महीना मिला-जुला साबित होगा। माह की शुरुआत में आपकी लंबी समय से अटकी योजनाएं पूरी होंगी और रोजी-रोजगार की दिशा में किए गये प्रयास भी सफल होंगे। महिला प्रोफेशनलों के लिए यह समय बहुत शुभ साबित होगा लेकिन माह के दूसरे सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको अपने कॅरिअर और कारोबार में बहुत संभल कर कदम आगे बढ़ाने की जरूरत रहेगी। इस दौरान गुप्त शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर सकते हैं। इस दौरान किसी के बहकावे में आने से बचें और धन का किसी योजना या कारोबार में बहुत सोच-समझकर ही निवेश करेंं। इस दौरान पारिवारिक विवाद की आशंका भी बनी रहेगी। माह के मध्यम में बेवजह के झगड़ों से बचें और अपनी वाणी पर संयम बनाए रखें और लोगों से शालीनता से पेश आएं। इस दौरान प्रेम संबंधों में किसी भी प्रकार का उतावलेपन या प्रदर्शन से बचें, अन्यथा सामाजिक बदनामी के साथ आपके बने-बनाए संबंध टूट भी सकते हैं। कठिन समय में जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा लेकिन उसकी सेहत को लेकर आपका मन चिंतित रहेगा। माह के उत्तरार्ध में आपको धन सोच समझकर खर्च या फिर किसी योजना में लगाना चाहिए, अन्यथा नुकसान हो सकता है। इस दौरान अपनी सेहत का भी विशेष ख्याल रखें।
उपाय: प्रतिदिन तांबे के लोटे से उगते हुए सूर्य को अघ्र्य दें और आदित्य ह्रदय स्तोत्र का पाठ करें।
मिथुन राशि के जातकों को इस माह अपने कार्य को कल पर टालने की आदत से बचना होगा। कामकाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही आपके लिए जी का जंजाल बन सकती है। कार्यक्षेत्र में गुप्त शत्रुओं से खूब सावधान रहें क्योंकि वे इस दौरान आपको नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर सकते हैं। माह के पूर्वार्ध में परिजनों एवं मित्रों का सहयोग अपेक्षा से कम ही मिल पाएगा। हालांकि आपको निराश होने के बजाए चीजों को एक-एक करके सुझाने का प्रयास करना चाहिए क्योंकि माह के दूसरे सप्ताह के बाद चीजें आपको सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। यह समय कारोबारियों और कमीशन का काम करने वाले लोगों के लिए बहुत शुभ साबित होगा। इस दौरान प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आयेगी। हालांकि आपको ऐसे किसी भी वादे को करने से बचना चाहिए जिसे भविष्य न पूरा कर पाने पर आपको शर्मिंदा होने की आशंका हो। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी और परिवार के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के कई अवसर मिलेंगे। माह के उत्तरार्ध में आपको चाहे-अनचाहे लंबी या छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा के दौरान आपको अपनी सेहत और सामान दोनों का बहुत ख्याल रखने की जरूरत रहेगी। संभव हो तो इस दौरान यात्राओं को टाल दें।
उपाय : भोजन से पूर्व गाय को रोटी निकालें। गणपति को हल्दी की माला पहनाएं और प्रतिदिन उनकी विधि-विधान से पूजा करें।
कर्क राशि के जातकों को सितंबर के महीने में भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। इस महीने आपको जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में मनचाही सफलता पाने के योग बनेंगे। यदि आप चाहें तो इस माह अपने वरिष्ठ एवं कनिष्ठ को मिलाकर अपने कार्य की सिद्धि आसानी से कर सकते हैं। बेरोजगार लोगों को रोजी-रोजगार के बेहतर अवसर मिलेंगे। माह के मध्य में आपके पद और वेतन में वृद्धि के योग बन सकते हैं। इस दौरान मिलने वाली बड़ी जिम्मेदारी से भागने की बजाय उसे बेहतर तरीके से पूरा करने का प्रयास करें, अन्यथा भविष्य में आपको हाथ आए अवसर के निकल जाने का पछतावा हो सकता है। कारोबारियों के लिए यह समय काफी शुभ और लाभप्रद साबित होगा। आय के नये स्रोत बनेंगे। हालांकि जोखिम भरे काम से बचने की जरूरत बनी रहेगी। उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे या फिर कंपटीशन की तैयारी में जुटे लोगों को कोई सुखद समाचार मिल सकता है। प्रेम संबंधों के लिए भी यह माह अत्यंत शुभ साबित होगा। लव पार्टनर के साथ बेहतर समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे और आपको उससे कोई बड़ा सरप्राइज गिफ्ट भी मिल सकता है। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी और जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते में निखार आएगा। पति-पत्नी और बच्चों के साथ कहीं लंबी दूरी की यात्रा का भी प्रोग्राम बन सकता है। माह के अंत में अपनी माता की सेहत का विशेष ख्याल रखें।
उपाय: भगवान शिव की उपासना करें और प्रतिदिन शिवलिंग का दूध से अभिषेक करें।

कमेंट
कमेंट X