{"_id":"69b2a67e408c5ff34f08ee89","slug":"mulank-9-best-career-options-numerology-mulank-9-career-in-hindi-2026-03-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mulank 9: दूसरों को प्रेरित करने की कला रखते हैं मूलांक 9 वाले, जानें किन क्षेत्रों में कमाते हैं नाम और पैसा","category":{"title":"Numerology","title_hn":"अंक ज्योतिष","slug":"numerology"}}
Mulank 9: दूसरों को प्रेरित करने की कला रखते हैं मूलांक 9 वाले, जानें किन क्षेत्रों में कमाते हैं नाम और पैसा
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: Jyoti Mehra
Updated Thu, 12 Mar 2026 06:59 PM IST
सार
Mulank 9 Best Career Options: मूलांक 9 वाले लोग अक्सर नेतृत्व क्षमता से भरपूर होते हैं। इनमें दूसरों को प्रेरित करने की खास योग्यता होती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि मूलांक 9 के लोगों के लिए सबसे बेस्ट करियर विकल्प कौन से होते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
मूलांक 9 वालों के लिए बेस्ट करियर विकल्प
- फोटो : Amar Ujala
Link Copied
Mulank 9 Lucky Career Options: अंक ज्योतिष में मूलांक 9 को काफी प्रभावशाली और ऊर्जावान अंक माना जाता है। जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 9, 18 या 27 तारीख को होता है, उनका मूलांक 9 होता है। इस अंक के स्वामी ग्रह मंगल माने जाते हैं, जो साहस, नेतृत्व, ऊर्जा और संघर्ष का प्रतीक हैं। इसलिए मूलांक 9 के लोग स्वभाव से निडर, मेहनती और लक्ष्य के प्रति बेहद समर्पित होते हैं। ये लोग मुश्किल परिस्थितियों में भी हार नहीं मानते और अपनी मेहनत के दम पर सफलता हासिल करने की क्षमता रखते हैं।
मूलांक 9 वाले लोग अक्सर नेतृत्व क्षमता से भरपूर होते हैं। इनमें दूसरों को प्रेरित करने की खास योग्यता होती है। यही कारण है कि ये लोग ऐसे क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन करते हैं, जहां साहस, निर्णय क्षमता और जिम्मेदारी की जरूरत होती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि मूलांक 9 के लोगों के लिए सबसे बेस्ट करियर विकल्प कौन से होते हैं।
Trending Videos
2 of 6
प्रशासन और सरकारी सेवाएं
- फोटो : adobe stock
प्रशासन और सरकारी सेवाएं
मूलांक 9 के लोगों के लिए प्रशासनिक और सरकारी सेवाएं बहुत अच्छे करियर विकल्प माने जाते हैं। सेना, पुलिस, पैरामिलिट्री फोर्स, फायर ब्रिगेड या अन्य सुरक्षा सेवाओं में ये लोग बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। इन क्षेत्रों में अनुशासन, साहस और नेतृत्व की जरूरत होती है, जो इस मूलांक के लोगों में स्वाभाविक रूप से मौजूद होती है।
खेल और फिटनेस से जुड़ा करियर
मंगल ग्रह ऊर्जा और शारीरिक ताकत का भी प्रतीक है, इसलिए मूलांक 9 वाले लोग खेल-कूद और फिटनेस से जुड़े क्षेत्रों में भी अच्छा नाम कमा सकते हैं। एथलीट, स्पोर्ट्स कोच, फिटनेस ट्रेनर या जिम ट्रेनर के रूप में ये लोग सफल हो सकते हैं। इनका जोश और प्रतिस्पर्धा की भावना इन्हें आगे बढ़ने में मदद करती है।
4 of 6
चिकित्सा और सेवा से जुड़े क्षेत्र
- फोटो : Adobe Stock Photo
चिकित्सा और सेवा से जुड़े क्षेत्र
मूलांक 9 के लोगों में दूसरों की मदद करने की भावना भी काफी मजबूत होती है। इसलिए डॉक्टर, नर्स, फार्मासिस्ट या सामाजिक कार्यकर्ता जैसे पेशे भी इनके लिए उपयुक्त माने जाते हैं। ये लोग जरूरतमंदों की मदद करने में सच्चा संतोष महसूस करते हैं।
विज्ञापन
5 of 6
राजनीति और नेतृत्व
- फोटो : adobe stock
राजनीति और नेतृत्व
मूलांक 9 के लोगों में नेतृत्व क्षमता और प्रभावशाली व्यक्तित्व होता है। इसी वजह से राजनीति, सामाजिक संगठन या नेतृत्व से जुड़े कार्यों में भी ये लोग सफलता प्राप्त कर सकते हैं। लोगों को साथ लेकर चलने और कठिन परिस्थितियों में निर्णय लेने की क्षमता इन्हें आगे बढ़ने में मदद करती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।