फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Predictions: 30 जुलाई तक इन 3 राशि वालों पर रहेगी भाग्य की मेहरबानी, हर क्षेत्र में मिलेंगे मनचाहे रिजल्ट

Sat, 18 Jul 2026 10:03 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Sat, 18 Jul 2026 10:03 AM IST
सार

Predictions: ज्योतिषियों के अनुसार, ग्रहों की स्थितियां कुछ राशियों के लिए सफलता-सम्मान लेकर आ सकती है। इस समय जातकों को बड़ा लाभ, भौतिक-सुख और कुछ बड़े अवसर प्राप्त हो सकते हैं।

विज्ञापन
predictions till 30 july 2026 know july horoscope in hindi these zodiac will be shine
Predictions - फोटो : अमर उजाला

Predictions:  ज्योतिषियों के अनुसार, ग्रहों की बदलती स्थितियां कुछ राशि वालों के लिए सफलता, तरक्की और खुशियों के मजबूत संकेत दे रही हैं। बता दें कि, वर्तमान में आत्मविश्वास, नेतृत्व और मान-सम्मान के कारक सूर्य देव कर्क राशि में विराजमान हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य का कर्क राशि में गोचर कई मामलों में शुभ फलदायी माना जाता है, क्योंकि यह उनके मित्र ग्रह चंद्रमा की राशि है। वहीं बुद्धि, बुध भी इस समय कर्क राशि में स्थित हैं, जिससे सूर्य और बुध की युति से प्रभावशाली बुधादित्य योग का निर्माण हो रहा है। यह योग करियर, आर्थिक स्थिति और निर्णय लेने की क्षमता को मजबूत करने वाला माना जाता है। इसके साथ ही महीने के अंत में शनि देव के वक्री होने की घटना भी कई राशियों के जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव लेकर आ सकती है। ऐसे में ग्रह-नक्षत्रों की यह अनुकूल चाल 30 जुलाई तक कुछ राशियों के लिए विशेष रूप से भाग्यशाली साबित हो सकती है। आइए जानते हैं, किन राशियों को इस अवधि में सबसे अधिक लाभ मिलने के योग बन रहे हैं।

predictions till 30 july 2026 know july horoscope in hindi these zodiac will be shine
Predictions - फोटो : अमर उजाला

मिथुन राशि
30 जुलाई तक का समय मिथुन राशि वालों के लिए काफी शुभ रहने की संभावना है। कला के क्षेत्र में आप आगे बढ़ेंगे और नए संपर्क स्थापित होंगे। करियर में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। कोई बड़ा सम्मान आपको मिल सकता है।  वाहन खरीदने की कामना पूरी होगी। परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है। व्यापार करने वालों को अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। मनचाहे कॉलेज या कार्यस्थल पर आपको काम मिल सकता है। शत्रु पक्ष और विरोधियों की चालें नकाम होंगी। 
Predictions: ग्रहों की बदलती चाल बढ़ाएगी मुश्किलें, अगले 10 दिन इन राशि वालों के लिए रहेंगे परेशानियों भरे
Kalsarp Yog 2026: 18 जुलाई तक कालसर्प योग का असर, इन 4 राशियों के लिए कठिन समय

predictions till 30 july 2026 know july horoscope in hindi these zodiac will be shine
Predictions - फोटो : अमर उजाला

कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए यह समय सफलता लेकर आ सकता है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी। कर्क राशि वालों की करियर को लेकर निर्णय लेने की क्षमता को मजबूत रहेगी। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति का सहयोग मिल सकता है। इसके अलावा आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा। परिवार के लिए कोई बड़ा काम भी कर सकते हैं। नौकरी के प्रयास सफल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
predictions till 30 july 2026 know july horoscope in hindi these zodiac will be shine
Predictions - फोटो : अमर उजाला

कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए 30 जुलाई तक का समय आर्थिक दृष्टि से लाभकारी साबित हो सकता है। रुका हुआ धन वापस मिलने के योग बन रहे हैं। अगर पहले निवेश किया था, तो अब अच्छा लाभ मिल सकता है। आपकी योजनाएं सफल हो सकती हैं। नए कार्यों की शुरुआत के लिए समय अनुकूल रहेगा। भविष्य के लिए मजबूत आर्थिक आधार तैयार होने के संकेत हैं। विवाह के लिए अच्छे प्रस्ताव आएंगे। दोस्तों या प्रियजनों से विवाद चल रहा था, तो अब वह मसले कम होंगे। 
Guru Chandal Yog: कुंडली में कब बनता है गुरु चांडाल योग ? जानें इसके दुष्प्रभाव और बचाव के उपाय
Devshayani Ekadashi 2026: देवशयनी एकादशी पर इन 4 राशिवालों को मिलगी विशेष कृपा, घर आएगी सुख-समृद्धि

 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed