सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Rahu Ketu Gochar 2026: राहु-केतु के महागोचर से मचेगी हलचल, दिसंबर तक इन 3 राशि वालों की बढ़ेंगी परेशानियां

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Megha Kumari Updated Fri, 12 Jun 2026 11:47 AM IST
सार

Rahu Ketu Gochar 2026: राहु-केतु साल के अंत में गोचर करेंगे। इस गोचर से पहले कुछ राशियों को परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं। यह समय आर्थिक दबाव और अचानक बनने वाली परेशानियों का संकेत दे सकता है।
 

विज्ञापन
Rahu Ketu Major Transit at Year End These Zodiac Signs May Face Troubles Till December
Rahu Ketu Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला

Rahu Ketu Gochar 2026: वैदिक ज्योतिष में राहु और केतु को छाया ग्रह माना जाता है। ये दोनों ग्रह व्यक्ति के जीवन में अचानक होने वाले बदलाव, भ्रम, मानसिक तनाव के कारक माने जाते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब भी राहु-केतु अपनी राशि बदलते हैं, तो इसका प्रभाव सभी राशियों पर किसी न किसी रूप में पड़ता है। विशेष बात यह है कि, राहु और केतु लगभग 18 महीने तक एक ही राशि में स्थित रहते हैं, इसलिए इनका गोचर काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। वर्तमान समय में राहु कुंभ राशि में विराजमान हैं और 5 दिसंबर 2026 को मकर राशि में प्रवेश करेंगे। वहीं केतु, जो अभी सिंह राशि में स्थित हैं, वह 5 दिसंबर 2026 को चंद्रमा की राशि कर्क में गोचर करेंगे। हालांकि, राहु-केतु के गोचर करने से पहले दिसंबर तक कई चुनौतियों को झेलना पड़ सकता है। साथ ही मानसिक तनाव बढ़ने की अधिक संभावनाएं हैं। आइए इनके बारे में जानते हैं।


लाभ दृष्टि राजयोग से खुलेगा तरक्की का रास्ता, 28 जून से इन 4 राशियों को मिलेगा बंपर फायदा

Rahu Ketu Major Transit at Year End These Zodiac Signs May Face Troubles Till December
Rahu Ketu Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
  • मेष राशि के जातकों के लिए आने वाला समय थोड़ा सतर्कता भरा रह सकता है। 
  • कार्यक्षेत्र में मेहनत के बावजूद अपेक्षित परिणाम मिलने में देरी हो सकती है। 
  • इस समय नौकरी कर रहे लोगों को अधिकारियों के साथ तालमेल बनाकर चलना होगा। 
  • करियर-व्यापार से जुडे़ किसी भी निर्णय को जल्दबाजी में लेने से बचें। 
  • कोई भी नया काम शुरू करने से पहले अच्छी तरह योजना बनाएं।
  • आर्थिक मामलों में भी सोच-समझकर निवेश करना बेहतर रहेगा। 
  • परिवार में छोटी-छोटी बातों को लेकर तनाव बढ़ सकता है।
 

Shani Vakri 2026: शनि वक्री से बदलेगा इन राशियों का भाग्य, परीक्षा-नौकरी और कारोबार में खुलेंगे तरक्की के द्वार

Rahu Ketu Major Transit at Year End These Zodiac Signs May Face Troubles Till December
Rahu Ketu Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
  • कन्या राशि वालों के लिए राहु-केतु का प्रभाव स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां बढ़ा सकता है। 
  • अपनी दिनचर्या और खानपान पर विशेष ध्यान देना जरूरी रहेगा। 
  • आर्थिक मामलों में अनावश्यक खर्च बढ़ने की संभावना है, इसलिए बजट बनाकर चलना लाभदायक रहेगा।
  • सेहत और संबंध को लेकर कठिन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है।
  • करियर और व्यापार में कुछ रुकावटें सामने आ सकती हैं। 
  • यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो आपको इस दौरान बहुत सूझ-बूझ से निर्णय लेने होंगे।
 

Budh Vakri 2026: 29 जून से पलटेगी इन 3 राशि वालों की किस्मत, व्यापार, नौकरी और निवेश में मिलेगी बड़ी सफलता

विज्ञापन
विज्ञापन
Rahu Ketu Major Transit at Year End These Zodiac Signs May Face Troubles Till December
Rahu Ketu Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि
  • मीन राशि के जातकों को दिसंबर तक विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी। 
  • अधिक धन व्यय होने के कारण आपको आर्थिक दिक्कतें आ सकती है। 
  • करीबी लोगों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करना नुकसानदायक हो सकता है। 
  • कारोबारियों को मार्केट में फंसे धन को निकालने में दिक्कतें आ सकती हैं।
  • लंबे समय से चल रही कोई पुरानी समस्या दोबारा उभर सकती है। 
  • मानसिक रूप से खुद को संतुलित रखने की कोशिश करें और विवादों से दूरी बनाए रखें।

Mars Transit 2026: मंगल करेंगे कृत्तिका नक्षत्र में गोचर, 20 दिनों तक इन राशि वालों को मिलेगा जबरदस्त लाभ

 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed