सब्सक्राइब करें

Mars Transit 2026: मंगल करेंगे कृत्तिका नक्षत्र में गोचर, 20 दिनों तक इन राशि वालों को मिलेगा जबरदस्त लाभ

धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Megha Kumari Updated Fri, 12 Jun 2026 11:01 AM IST
सार

Mars Transit In Krittika Nakshatra 2026: मंगल का नक्षत्र परिवर्तन कुछ राशियों के मान-सम्मान में वृद्धि और रुके हुए कार्यों में सफलता मिलने के संकेत दे रहा है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, सूर्य और मंगल की संयुक्त शुभ ऊर्जा कुछ राशियों के लिए विशेष रूप से लाभकारी भी साबित हो सकती है।
 

विज्ञापन
Mars Transit In Krittika Nakshatra 2026 positive impact on zodiac in hindi
Mars Transit In Krittika Nakshatra 2026 - फोटो : अमर उजाला

Mars Transit In Krittika Nakshatra 2026: ग्रहों के सेनापति मंगल 16 जून 2026 को कृत्तिका नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं। मंगल इस नक्षत्र में लगभग 20 दिनों तक विराजमान रहेंगे। ज्योतिषीय दृष्टि से यह गोचर काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि कृत्तिका नक्षत्र के स्वामी सूर्य देव हैं और सूर्य व मंगल के बीच मित्रता का संबंध माना जाता है। ऐसे में यह गोचर कुछ राशियों को साहस, आत्मविश्वास और निर्णय लेने की शक्ति में सकारात्मक परिवर्तन लेकर आ सकता है। खास बात यह है कि, इस अवधि में इन जातकों को विशेष लाभ करियर, आर्थिक और समाजिक स्तर पर देखने को मिल सकते हैं। आइए इन लकी राशियों को जानते हैं।


आपकी कुंडली में मंगल दे रहा है सफलता या तनाव, जानें मंगल का आपकी लाइफ पर असर
Shani Gochar Effect: जून 2027 तक इन राशि वालों पर रहेगी शनि की कृपा, करियर में उन्नति और आय में होगी बढ़ोतरी

Mars Transit In Krittika Nakshatra 2026 positive impact on zodiac in hindi
Mars Transit In Krittika Nakshatra 2026 - फोटो : अमर उजाला

मेष राशि
मेष राशि के स्वामी स्वयं मंगल हैं, इसलिए कृत्तिका नक्षत्र में मंगल का गोचर आपके लिए अच्छे परिणाम लेकर आ सकता है। इस समय आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। खास बात यह है कि, कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग ला सकती है। प्रेम प्रसंग में नजदीकियां बढ़ेंगी। इसके अलावा नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। व्यापार में विस्तार के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलेगा। संतान की खुशी के लिए नया वाहन लेने का मन बना सकते हैं।
Surya Grahan 2026: साल का दूसरा सूर्य ग्रहण, जानिए कब, कहां और क्या भारत में दिखेगा ग्रहण का दुर्लभ नजारा ?

Mars Transit In Krittika Nakshatra 2026 positive impact on zodiac in hindi
Mars Transit In Krittika Nakshatra 2026 - फोटो : daily rashifal

सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों पर सूर्य और मंगल दोनों की विशेष कृपा रहने की संभावना है। इस दौरान आपके अधूरे कार्य पूरे हो सकते हैं। साथ ही लंबे समय से चली आ रही परेशानियों में राहत मिल सकती है। शुभचिंतक आपकी परेशानियों को दूर करने में काफी मददगार साबित होंगे। रुके हुए धन की प्राप्ति के योग बन सकते हैं। नौकरी में प्रमोशन के क्षेत्र में आपको सकारात्मक समाचार मिल सकता है। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आत्मविश्वास के बल पर आप कई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में सफल रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mars Transit In Krittika Nakshatra 2026 positive impact on zodiac in hindi
Mars Transit In Krittika Nakshatra 2026 - फोटो : अमर उजाला

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के स्वामी भी मंगल हैं, इसलिए यह गोचर आपके लिए आर्थिक लाभ लेकर आ सकता है। मेहनत रंग लेकर आएगी और धन लाभ के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। वहीं निवेश से जुड़े मामलों में लाभ मिलने की संभावना है। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। करियर-कारोबार में अनुकूलता बनी रहेगी। अचानक से पिकनिक-पार्टी का प्रोग्राम बन सकता है। व्यापारियों को अच्छी कमाई हो सकती है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। लव पार्टनर के साथ सुखद समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। करियर में आगे बढ़ने के नए रास्ते खुल सकते हैं।
Shukra Gochar 2026: नीचस्थ होंगे शुक्र, फिर भी बनेगा शोभन योग, जानें शुभ और अशुभ प्रभाव
 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed