सब्सक्राइब करें

Gajalakshmi Rajyog 2026: गजलक्ष्मी राजयोग से इन राशि वालों को नौकरी-निवेश में मिलेगा बड़ा लाभ

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Tue, 16 Jun 2026 11:24 AM IST
सार

Gajalakshmi Rajyog 2026: कर्क राशि में देवगुरु बृहस्पति और शुक्र की युति से गजलक्ष्मी राजयोग का निर्माण हो रहा है। यह जुलाई तक प्रभावी रहेगा। इससे कुछ राशियों को लाभ संभव है।

विज्ञापन
Gajalakshmi Rajyog in june 2026 impact on zodiac sign in hindi
Gajalakshmi Rajyog 2026 - फोटो : अमर उजाला AI

Gajalakshmi Rajyog 2026: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की युति से बनने वाले योगों का विशेष महत्व माना जाता है, लेकिन जब बात गजलक्ष्मी राजयोग की आती है तो इसे धन, वैभव, सुख-सुविधा और समृद्धि देने वाला बेहद शुभ योग माना जाता है। मान्यता है कि, जिस व्यक्ति की कुंडली या गोचर में यह योग प्रभावी होता है, उसे आर्थिक मजबूती और जीवन में शुभ परिणाम मिलने लगते हैं। वर्तमान समय में कर्क राशि में देवगुरु बृहस्पति और शुक्र की युति से गजलक्ष्मी राजयोग का निर्माण हो रहा है। ज्योतिष अनुसार, यह शुभ संयोग जुलाई तक प्रभावी रहेगा। ऐसे में इसका सकारात्मक असर कुछ राशियों के जीवन में विशेष बदलाव और लाभ लेकर आ सकता है। आइए जानते हैं किन राशि वालों के लिए यह समय शुभ रहने वाला है।


Trigrahi Rajyog: मिथुन राशि में बना त्रिग्रही योग, इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत और बढ़ेगी आय

Gajalakshmi Rajyog in june 2026 impact on zodiac sign in hindi
Gajalakshmi Rajyog 2026 - फोटो : अमर उजाला

कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए समय लाभकारी रहेगा, क्योंकि यह शुभ योग आपकी ही राशि में बन रहा है। इसलिए इसका सबसे अधिक लाभ आपको मिल सकता है। इस दौरान भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। इसके अलावा व्यापार में लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर मिल सकते हैं। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।
Rashifal 16 June 2026: इन 4 राशि वालों पर रहेगी किस्मत मेहरबान, हर काम में मिलेगी खुशखबरी
Trigrahi Rajyog: मिथुन राशि में बना त्रिग्रही योग, इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत और बढ़ेगी आय

Gajalakshmi Rajyog in june 2026 impact on zodiac sign in hindi
Gajalakshmi Rajyog 2026 - फोटो : अमर उजाला

धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए यह समय आर्थिक दृष्टि से शुभ रहेगा। व्यापार में विस्तार के योग बनेंगे। पुराने निवेश से फायदा मिल सकता है। अचानक धन लाभ के योग बनेंगे। माना जा रहा है कि, नौकरी में प्रमोशन के योग बनेंगे। जीवन में सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। व्यापार करने वालों को बड़ा मुनाफा मिलने के संकेत हैं। समाज में मान-सम्मान बढ़ सकता है। नौकरी में नेतृत्व या महत्वपूर्ण भूमिका मिलने की संभावना है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Gajalakshmi Rajyog in june 2026 impact on zodiac sign in hindi
Gajalakshmi Rajyog 2026 - फोटो : अमर उजाला

मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए यह समय सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है। वहीं निवेश से अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। करियर में मनचाही सफलता मिल सकती है। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा। आपकी आय में इजाफा होगा। नौकरीपेशा लोगों को नई उपलब्धि हासिल हो सकती है। आर्थिक योजनाएं सफल हो सकती हैं। छात्रों को किसी प्रतियोगिता या इवेंट में सफलता मिल सकती है।

मेष, कुंभ और मीन राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती जारी, जानें क्या करें और क्या नहीं

 

Mangal Gochar 2026: 21 जून को होगा मंगल का राशि परिवर्तन, इन राशियों के बनेंगे बिगड़े काम
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed