{"_id":"6a2f73b37dcabe50c5074663","slug":"aaj-ka-rashifal-daily-horoscope-prediction-of-16-june-2026-mesh-kark-singh-kanya-kumbh-makar-2026-06-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Aaj Ka Rashifal: इन पांच राशि वालों को कार्यक्षेत्र में मिल सकती है कोई बड़ी उपलब्धि, पढ़ें दैनिक राशिफल","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Aaj Ka Rashifal: इन पांच राशि वालों को कार्यक्षेत्र में मिल सकती है कोई बड़ी उपलब्धि, पढ़ें दैनिक राशिफल
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
Published by: Vinod Shukla
Updated Tue, 16 Jun 2026 12:06 PM IST
सार
16 June Ka Rashifal: आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 16 जून 2026 का राशिफल।
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
Aaj Ka Rashifal: 16 जून को शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि और त्रिपुष्कर योग का संयोग बना हुआ है। आज के दिन चंद्रमा मिथुन राशि में संचरण करेंगे साथ ही सूर्य का गोचर भी मिथुन राशि में रहेगा। आज के दिन कुछ राशि वालों को भाग्य का जबरदस्त लाभ मिलेगा। अधूरे कार्यों में गति आएगे और समय पर कार्य पूरा होगा। ऊर्जा और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कार्यस्थल पर आपको अपनी मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। ऐसे में आइए जानते हैं आज का दिन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा।
2 of 13
मेष राशि
- फोटो : amar ujala
मेष राशि
आज का दिन आपके चेहरे पर मुस्कान और मन में नई उम्मीदें लेकर आ सकता है। आसपास का माहौल इतना सकारात्मक रहेगा कि आपका आत्मविश्वास खुद-ब-खुद बढ़ता महसूस होगा। कोई अच्छी खबर दिल को खुशी दे सकती है और आगे बढ़ने की नई प्रेरणा भी मिलेगी। संतान की पढ़ाई को लेकर जो चिंता थी, वह प्यार और समझदारी भरी बातचीत से काफी हद तक कम हो सकती है। सेहत को हल्के में न लें, खासकर खान-पान और नींद का ध्यान रखें। ऑफिस में बॉस के साथ तालमेल अच्छा रहेगा, बस अहंकार को दूर रखें, क्योंकि आज विनम्रता ही आपकी सबसे बड़ी ताकत बनेगी।
3 of 13
वृषभ राशि
- फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
आज का दिन सुकून और संतोष से भरा रहने वाला है। नौकरी या नए अवसर की तलाश कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी मिल सकती है। पैसों के मामले में ईमानदारी और सही रास्ता चुनना आपके लिए बेहद जरूरी रहेगा, क्योंकि गलत तरीके से कमाया गया लाभ आगे परेशानी दे सकता है। किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करके पैसे उधार देने से बचें। ससुराल पक्ष में छोटी-सी बात को लेकर मतभेद हो सकता है, इसलिए धैर्य और शांति बनाए रखें। दिन का अंत परिवार के साथ अच्छा समय बिताते हुए सुखद रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 13
मिथुन राशि
- फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
आज पैसों से जुड़े फैसलों में बहुत समझदारी दिखाने की जरूरत होगी। जल्दबाजी में लिया गया आर्थिक निर्णय बाद में परेशानी खड़ी कर सकता है। यात्रा या किसी मुलाकात के दौरान ऐसी जानकारी मिल सकती है, जो आगे चलकर आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। अधिकारियों का सहयोग मिलने से आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। पुरानी गलतियों से मिली सीख आज आपको सही दिशा दिखाएगी। व्यवसाय में साझेदारी का फैसला सोच-समझकर लें और केवल भरोसेमंद लोगों पर ही विश्वास करें।
विज्ञापन
5 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क राशि
आज घर और रिश्तों में खुशियों की मिठास घुली रहेगी। वैवाहिक जीवन में प्रेम और समझदारी का सुंदर संतुलन बना रहेगा। जीवनसाथी को करियर से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है, जिससे घर का माहौल और खुशनुमा होगा। परिवार में किसी सदस्य के विवाह से जुड़ी रुकावट किसी करीबी की मदद से दूर हो सकती है। हालांकि हर मुस्कुराने वाले व्यक्ति पर तुरंत भरोसा करना ठीक नहीं होगा। जरूरतों और सुविधाओं पर खर्च बढ़ेगा, लेकिन इससे आपको खुशी और संतोष मिलेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।