{"_id":"6a326d96c9ecec1e9e01fff4","slug":"trigrahi-yog-in-kark-rashi-2026-impact-and-lucky-rashifal-in-hindi-2026-06-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Trigrahi Yog 2026: 22 जून से इन राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन, करियर और व्यापार में मिलेंगे शानदार रिजल्ट","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Trigrahi Yog 2026: 22 जून से इन राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन, करियर और व्यापार में मिलेंगे शानदार रिजल्ट
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा कुमारी
Updated Wed, 17 Jun 2026 06:29 PM IST
सार
Trigrahi Yog in kark rashi 2026: त्रिग्रही योग के प्रभाव से इन तीन राशि के लोगों को करियर में लाभ, नौकरी, व्यापार और आर्थिक मामलों में अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। आइए इनके बारे में जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 4
Trigrahi Yog 2026
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Trigrahi Yog in kark rashi 2026: ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, सभी ग्रह समय-समय पर राशि परिवर्तन करते हुए कई शुभ योगों का निर्माण करते हैं। इन राजयोगों का असर सभी राशियों के जातकों पर व्यापक रूप से देखने को मिलता है। इसी में एक नाम त्रिग्रही योग का भी शामिल है, जो 3 ग्रहों के शक्तिशाली संयोग से बनता है। इसके प्रभाव से कुछ राशियों को लाभ और भाग्योदय होता है। ज्योतिष गणना के मुताबिक, इस समय कर्क राशि में गुरु और शुक्र पहले से विराजमान हैं। वहीं 22 जून को बुध देव भी कर्क राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। बुध के इस गोचर के साथ ही कर्क राशि में त्रिग्रही योग का निर्माण होगा। ज्योतिष शास्त्र में इस योग को काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। इसका सकारात्मक प्रभाव कुछ राशियों पर विशेष रूप से देखने को मिलेगा। इससे इन 3 राशि वालों को लाभ और सफलता के मनचाहे अवसर प्राप्त होंगे। आइए इनके बारे में जानते हैं।
कर्क राशि
यह विशेष त्रिग्रही योग आपकी ही राशि में बन रहा है, इसलिए इसका सबसे ज्यादा लाभ आपको मिल सकता है। इस समय आपके लंबे समय से रुके हुए कार्यों में तेजी से गति आएगी। व्यापार में आपको भाग्य का साथ मिलने लगेगा। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में कोई अहम जिम्मेदारी मिल सकती है। यही नहीं नए भी अवसर सामने आएंगे। विद्यार्थियों को परीक्षा, प्रतियोगिता और करियर से जुड़े मामलों में अच्छे परिणाम मिलने के प्रबल योग हैं। आर्थिक स्थिति में भी धीरे-धीरे मजबूती देखने को मिलेगी।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों को मनचाहा रोजगार मिलेगा। आपके लिए समय खास बदलाव लेकर आएगा और विवाह के प्रबल योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होने की संभावना है। कार्य समय पर मनचाहे तरीके से पूरे होते हुए नजर आएंगे। नौकरी करने वालों के कामकाज से वरिष्ठ अधिकारी प्रभावित होंगे। कन्या राशि वालों के निवेश से जुड़े फैसले इस दौरान लाभ दे सकते हैं। लंबे समय से बनाई गई योजनाओं को अब गति मिलने लगेगी और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए यह योग सफलता के नए रास्ते खोल सकता है। छात्रों को किसी प्रतियोगी में सफलता मिलने के संकेत हैं। विदेश में पढ़ाई करने की इच्छा रखने वालों को अच्छी खबर मिल सकती है। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। कला से जुड़े मामलों में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। करियर में नई संभावनाएं बनेंगी। लव पार्टनर के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। व्यापार करने वालों को किसी बड़ी डील या नए प्रोजेक्ट का फायदा मिल सकता है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।