सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   shani sade sati 2026 mesh kumbh and meen rashi know remedies

मेष, कुंभ और मीन राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती जारी, जानें क्या करें और क्या नहीं

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Vinod Shukla Updated Tue, 16 Jun 2026 10:54 AM IST
विज्ञापन
सार

shani sade sati 2026: शनि सबसे मंद चाल से चलने वाले ग्रह हैं। यह एक राशि में करीब ढाई वर्षों तक रहते हैं फिर इसके बाद दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं। इससे कुछ राशियों पर साढ़ेसाती तो कुछ पर ढैय्या लग जाती है। 

shani sade sati 2026 mesh kumbh and meen rashi know remedies
शनि की साढ़ेसाती - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

सभी ग्रहों में शनि ग्रह को सबसे मंद गति से चलने वाला ग्रह माना जाता है। शनि एक राशि में करीब ढाई वर्षों तक रहते हैं फिर इसके बाद दूसरी राशि में गोचर करते हैं। सभी 9 ग्रहों में सिर्फ शनि के पास साढ़ेसाती और ढैय्या लगाने का अधिकार प्राप्त है। शनि की साढ़ेसाती का नाम आते ही लोगों के मन में भय व्याप्त हो जाता है। हालांकि शनि अनुशासन, संघर्ष, न्याय और कर्म का दाता ग्रह है। शनि अच्छे कर्म करने पर अच्छा फल जबकि बुरे कर्म करने पर बुरा फल प्रदान करते हैं। आइए जानते हैं किन-किन राशियों पर चल रही है शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या और इससे बचने के उपाय के बारे में...


इन राशियों पर शनि की साढ़ेसाती 
शनि सभी ग्रहों में सबसे मंद गति से चलने वाले ग्रह हैं और शनि अभी मीन राशि में है। इस कारण से मीन, कुंभ और मेष राशि के जातकों के ऊपर शनि का साढ़ेसाती का प्रभाव है। वहीं अगर शनि की ढैय्या की बात करें सिंह और धनु राशि के लोगों के ऊपर शनि की ढैय्या चल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


साढ़ेसाती और ढैय्या पर क्या करें
शनि न्याय और जिम्मेदारी के कारक ग्रह हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब किसी के ऊपर शनि की साढ़ेसाती या ढैय्या हो तो उस समय जरूरतमंद लोगों की मदद करना अच्छा माना जाता है। ऐसे में जरूरतमंदों की मदद करनी चाहिए, मजदूरों और गरीबों को कुछ न कुछ देकर उनका सम्मान करना चाहिए। शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए शनिवार के दिन सरसों का तेल, काले कपड़े और लोहे की वस्तुओं का दान करना शुभ माना जाता है। इसके अलावा शनि की साढ़ेसाती के प्रभाव को कम करने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करना बहुत ही लाभकारी और शुभ माना जाता है। इससे मन से नकारात्मकता दूर होती है। 
विज्ञापन

Surya Grahan 2026: 12 अगस्त को लगेगा सूर्य ग्रहण और बनेगा दो नवपंचम योग, इन राशियों की बढ़ेंगी मुश्किलें

मजदूरों का करें हमेशा सम्मान
शनि सेवक और मेहनत के कारक ग्रह हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जो लोग गरीबों और असहायों की समय-समय पर मदद करते हैं, उनके साथ अच्छा व्यवहार करते हैं शनिदेव उनके ऊपर हमेशा प्रसन्न रहते हैं। इसलिए जब भी आपके ऊपर शनि की साढ़ेसाती या फिर ढैय्या का प्रभाव रहे तो हमेशा गरीबों के साथ अच्छा व्यवहार करना चाहिए।

Trigrahi Rajyog: मिथुन राशि में बना त्रिग्रही योग, इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत और बढ़ेगी आय

इन बातों से बचें
शास्त्रों के अनुसार शनि व्यक्ति को उनके कर्मों के आधार पर फल देते हैं। ऐसे में व्यक्ति को गलत काम करने से बचना चाहिए। किसी असहाय व्यक्ति को परेशान नहीं करना चाहिए। हमेशा अच्छे कर्म और अनुशासन के साथ रहना चाहिए। 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed