ज्योतिष में शनि ग्रह का खास और अहम महत्व होता है। ये न्याय और कर्मफलदाता हैं, जो व्यक्ति को उनके कर्मों के आधार पर फल प्रदान करते हैं। सभी ग्रहों में शनि सबसे मंद गति से चलने वाले ग्रह हैं, जो किसी एक राशि में करीब ढ़ाई वर्षों तक रहते हैं फिर इसके बाद दूसरी राशि में गोचर करते हैं। इस तरह से पूरी राशि चक्र का एक चक्कर लगाने में शनिदेव को पूरे 30 वर्षों को समय लगता है। शनि अभी मीन राशि में हैं और वक्री अवस्था में हैं, जो अब से कुछ दिनों बाद सीधी चाल से चलेंगे। ज्योतिषीय गणना के अनुसार करीब 30 वर्षों बाद शनि मीन राशि में रहते हुए सीधी चाल से चलेंगे, जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों के ऊपर देखने को मिलेगा। पंचांग के अनुसार, शनि 11 दिसंबर को सुबह मीन राशि में मार्गी हो जाएंगे जो 3 जून 2027 तक रहेंगे। ज्योतिष में शनि की चाल का विशेष महत्व होता है। जब शनि सीधी चाल से चलते हैं तो इसका व्यापक असर सभी 12 राशियों के जातकों के ऊपर देखने को मिलता है। इस दौरान जिन लोगों के काम लंबे समय से अटके हुए होते हैं वह पूरे होते हैं। परेशानियों का अंत होता है, नौकरी में बेहतर और अच्छे परिणाम की प्राप्ति होती है। कारोबार में नए-नए तरह के अवसरों की प्राप्ति होती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं शनि की सीधी चाल चलने से सबसे ज्यादा लाभ किन राशियों को होगा।
{"_id":"6ac357ff7f68ed2e180f163b","slug":"saturn-transit-2026-shani-margi-in-meen-rashi-these-zodiac-sign-will-be-lucky-and-financial-growth-2026-10-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शनि का मार्गी होना इन राशियों के लिए रह सकता है शुभ, 30 साल बाद शनि मीन राशि में चलेंगे सीधी चाल","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
शनि का मार्गी होना इन राशियों के लिए रह सकता है शुभ, 30 साल बाद शनि मीन राशि में चलेंगे सीधी चाल
Mon, 05 Oct 2026 01:26 PM IST
विनोद शुक्ला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Mon, 05 Oct 2026 01:26 PM IST
सार
11 दिसंबर 2026 को शनि मार्गी होंगे जिससे सभी राशियों पर इसका प्रभाव पड़ेगा। इसमें से कुछ राशियों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। आइए जानते हैं शनि के मीन राशि में मार्गी होने का कैसा पड़ेगा प्रभाव।
विज्ञापन
Shani Margi
- फोटो : amar ujala
कुंभ राशि
- फोटो : amar ujala
कुंभ राशि पर शनि के मार्गी होने का प्रभाव
शनि के मार्गी होने का सकारात्मक प्रभाव कुंभ राशि वालों को होगा। आर्थिक मामलों में लाभ की स्थिति बनेंगी। आय के नए-नए स्त्रोतों देखने को मिलेंगे। धन प्राप्ति के कई तरह के अवसरों में वृद्धि होगी। अधूरे काम जल्द से जल्द पूरे होंगे। नौकरीपेशा जातकों को नई तरह की जिम्मेदारी मिल सकती है। प्रमोशन और वेतन में वृद्धि के योग हैं। इस दौरान कारोबार में रुका हुआ धन वापस मिल सकता है।
मेष राशि
- फोटो : amar ujala
मेष राशि पर प्रभाव
मेष राशि वालों के लिए शनि की सीधी चाल करियर और आर्थिक मामलों में शुभ और सकारात्मकता लेकर आ सकता है। इस दौरान कोई अच्छी खबरें सुनने को मिल सकती है। नौकरी की तलाश करने वाले को नई नौकरी के लिए एक साथ कई तरह के दरवाजे खुलेंगे। व्यापार में कोई नई डील और प्रोजेक्ट मिलने के योग हैं। धन से जुड़े मामलों में आपको अच्छा फायदा हो सकता है।

धनु राशि
- फोटो : amar ujala
धनु राशि पर प्रभाव
शनि की मीन राशि में मार्गी चाल धनु राशि वालों के लिए बहुत ही शुभ और लाभकारी रहेगा। आय में बेहतर सुधार देखने को मिल सकता है। नौकरी में आपको अपनी मेहनत का फल मिलेगा और कारोबार में विस्तार की योजना आपके लिए बहुत ही सफल हो सकती है। पारिवाारिक मामलों में आपकी चिंताएं दूर होंगी। जिन लोगों का कोई मामला कोर्ट-कचहरी में चल रहा है उनको इसमें राहत मिलने की उम्मीद हैं।

लकी राशियां: इन 3 राशि वालों पर मेहरबान रहेंगे राहु-केतु, घर-गाड़ी से लेकर नौकरी तक सपने होंगे पूरे
विज्ञापन
मिथुन राशि
- फोटो : amar ujala
मिथुन राशि पर प्रभाव
मिथुन राशि वालों के लिए शनि की सीधी चाल आपके करियर-कारोबार में नए-नए मौके आ सकता है। लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होंगे। करियर में आपको नई तरह की दिशा मिलेगी। इस दौरान आपके मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा में इजाफा होगा। नौकरीपेशा लोगों के वेतन में वृद्धि और पेचीदे मामलों में आपको राहत मिलेगी। घर-परिवार में आपको बेहतर संतुलन बिठाना होगा। आपके अटके हुए कार्य जल्द से जल्द पूरे होंगे।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

वास्तु टिप्स: घर की खिड़कियां हमेशा बंद रखने से बढ़ सकती हैं परेशानियां, जानें वास्तु के जरूरी नियम
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।