Sawan Mantra: भगवान शिव की आराधना के लिए सावन का महीना अत्यंत पवित्र और फलदायी माना जाता है। विशेष रूप से पहला सोमवार भक्तों के लिए खास महत्व रखता है। मान्यता है कि इस दिन विधि-विधान, श्रद्धा और सही मंत्रों के साथ की गई पूजा से महादेव प्रसन्न होते हैं और भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। साथ ही जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और शांति का संचार होता है।
Sawan Mantra: सावन के पहले सोमवार पर राशि अनुसार करें शिव मंत्र जाप, इन खास उपायों से मिलेंगे शुभ फल
Sawan Mantra: आइए जानते हैं कि सावन के पहले सोमवार पर किस राशि के लोगों को कौन-सा शिव मंत्र जपना चाहिए और कौन-से उपाय करना लाभकारी माने गए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेष राशि (Aries)
मंगल ग्रह से प्रभावित मेष राशि के जातकों के लिए शिव के रुद्र रूप की उपासना विशेष फलदायी मानी जाती है।
मंत्र: ‘ॐ नमः शिवाय’ या ‘ॐ रुद्राय नमः’
उपाय: शिवलिंग पर लाल चंदन और गुलाल अर्पित करें, इससे आत्मबल और साहस बढ़ने की मान्यता है।
वृषभ राशि (Taurus)
शुक्र ग्रह के प्रभाव वाली इस राशि के लिए शिव पूजा सुख और शांति प्रदान करने वाली मानी जाती है।
मंत्र: ‘ॐ भोलेनाथाय नमः’ या ‘ॐ नमः शिवाय’
उपाय: सफेद चंदन और मिश्री अर्पित करने से पारिवारिक सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है।
मिथुन राशि (Gemini)
बुध ग्रह की यह राशि बुद्धि और संचार से जुड़ी होती है।
मंत्र: ‘ॐ नमो भगवते रुद्राय’
उपाय: हरी दूर्वा और मूंग अर्पित करने से एकाग्रता और निर्णय क्षमता मजबूत होती है।
कर्क राशि (Cancer)
चंद्रमा की राशि होने के कारण ये लोग भावुक और संवेदनशील माने जाते हैं।
मंत्र: ‘ॐ चंद्रमौलेश्वराय नमः’
उपाय: कच्चे दूध और गंगाजल से अभिषेक करने से मानसिक शांति मिलती है।
सिंह राशि (Leo)
सूर्य की राशि होने से आत्मविश्वास और नेतृत्व इनकी खासियत होती है।
मंत्र: ‘ॐ महेश्वराय नमः’
उपाय: तांबे के पात्र में जल में रोली मिलाकर अर्पित करें, इससे मान-सम्मान में वृद्धि होती है।
कन्या राशि (Virgo)
मेहनती और व्यवस्थित स्वभाव वाली इस राशि के लिए शिव कृपा से बाधाएं दूर होती हैं।
मंत्र: ‘ॐ नमो भगवते रुद्राय’
उपाय: बेलपत्र, भांग और धतूरा अर्पित करना शुभ माना जाता है।
तुला राशि (Libra)
संतुलन और सामंजस्य इस राशि की पहचान है।
मंत्र: ‘ॐ त्रिलोकेश्वराय नमः’
उपाय: सफेद फूल, शहद और इत्र अर्पित करने से रिश्तों में मधुरता आती है।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
यह राशि साहस और दृढ़ता का प्रतीक मानी जाती है।
मंत्र: ‘ॐ शिवाय नमः’
उपाय: पंचामृत से अभिषेक करने से आत्मबल और ऊर्जा बढ़ती है।
धनु राशि (Sagittarius)
गुरु ग्रह से जुड़ी यह राशि ज्ञान और धर्म से संबंधित है।
मंत्र: ‘ॐ पशुपतये नमः’
उपाय: पीले फूल, चंदन और हल्दी अर्पित करने से सफलता के मार्ग खुलते हैं।
मकर राशि (Capricorn)
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
शनि की राशि होने से धैर्य और कर्म इनकी पहचान है।
मंत्र: ‘ॐ शिवाय नमः’ या ‘ॐ नमः शिवाय’
उपाय: काला तिल और दूध अर्पित करने से शांति और कष्टों में कमी आती है।
कुंभ राशि (Aquarius)
इस राशि पर भी शनि का प्रभाव माना जाता है।
मंत्र: ‘ॐ नमः शिवाय’
उपाय: सरसों के तेल से अभिषेक या गन्ने का रस अर्पित करना शुभ माना गया है।
मीन राशि (Pisces)
आध्यात्मिक प्रवृत्ति वाली इस राशि के लिए शिव भक्ति विशेष फलदायी होती है।
मंत्र: ‘ॐ महादेवाय नमः’
उपाय: केसर युक्त जल से अभिषेक और पीली मिठाई का भोग लगाना लाभकारी माना जाता है।
Shani Vakri 2026: शनि की उल्टी चाल 5 राशियों पर पड़ेगी भारी, 11 दिसंबर तक रहें सावधान और करें ये उपाय
Grah Gochar: अगस्त में सूर्य, बुध और मंगल के गोचर से बनेंगे शुभ योग, इन राशियों को मिलेंगे तरक्की के मौके