{"_id":"6a033a099d9caac913068a28","slug":"shani-gochar-2026-change-in-saturn-s-movement-after-shanishchari-amavasya-5-signs-may-see-succes-2026-05-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शनिश्चरी अमावस्या के बाद होगा शनि की चाल में परिवर्तन, इन 5 राशियों को मिलेगा सफलता का साथ","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
शनिश्चरी अमावस्या के बाद होगा शनि की चाल में परिवर्तन, इन 5 राशियों को मिलेगा सफलता का साथ
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shweta Singh
Updated Tue, 12 May 2026 08:10 PM IST
सार
16 मई 2026 को शनिश्चरी अमावस्या के बाद शनि ग्रह के गोचर में बदलाव होगा। जानें किन 5 राशियों को इस परिवर्तन से महालाभ, सफलता और भाग्य का साथ मिलने के संकेत मिल रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 6
Shani Nakshatra Transit
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Shani Gochar: सनातन धर्म में शनिश्चरी अमावस्या का विशेष धार्मिक और ज्योतिषीय महत्व माना जाता है। इस दिन शनि देव की पूजा, व्रत और दान-पुण्य का विशेष फल प्राप्त होता है। पंचांग के अनुसार, इस वर्ष 16 मई 2026 की सुबह 4 बजकर 12 मिनट से 17 मई 2026 की सुबह 1 बजकर 13 मिनट तक ज्येष्ठ अमावस्या तिथि रहेगी, जिसके चलते 16 मई 2026 को शनिश्चरी अमावस्या मनाई जाएगी। इस पवित्र तिथि के समाप्त होने के बाद 17 मई 2026 को दोपहर 3 बजकर 49 मिनट पर शनि ग्रह रेवती नक्षत्र में गोचर करेंगे। ज्योतिष के अनुसार इस गोचर का प्रभाव कुछ राशियों के लिए अत्यंत शुभ रहने की संभावना है, जिससे उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव और भाग्य का साथ मिलने के संकेत मिल रहे हैं। आइए जानते हैं किन 5 राशियों को इसका लाभ मिल सकता है।
व्यापार और करियर में लाभ के अवसर बनेंगे।
- फोटो : amar ujala
मेष राशि
शनिश्चरी अमावस्या के बाद शनि के गोचर का प्रभाव मेष राशि वालों के लिए सकारात्मक रहेगा। रिश्तों में आई दूरियां धीरे-धीरे खत्म होंगी और पुराने मनमुटाव दूर होने का मौका मिलेगा। नए लोगों से संपर्क बढ़ेगा, जिससे व्यापार और करियर में लाभ के अवसर बनेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से भी यह समय अच्छा रहेगा, खासकर कान संबंधी परेशानियों में राहत मिल सकती है। ऊर्जा और आत्मविश्वास में बढ़ोतरी महसूस होगी।
Trending Videos
3 of 6
सामाजिक स्तर पर सुधार लेकर आ सकता है।
- फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए यह समय मानसिक और सामाजिक स्तर पर सुधार लेकर आ सकता है। आपके स्वभाव में सकारात्मक बदलाव आएगा, जिससे लोगों के साथ बेहतर तालमेल बन पाएगा। परिवार के भीतर चल रहे तनाव कम होंगे और संबंधों में मिठास लौटेगी। करियर से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण लक्ष्य पूरे होने के संकेत हैं, जिससे मन प्रसन्न रहेगा और आत्मविश्वास बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
कार्यक्षेत्र में सिंगल लोगों को किसी खास व्यक्ति से आकर्षण महसूस हो सकता है।
- फोटो : amar ujala
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए यह अवधि प्रगति और सफलता लेकर आ सकती है। कार्यक्षेत्र में सिंगल लोगों को किसी खास व्यक्ति से आकर्षण महसूस हो सकता है, जिससे नए रिश्ते की शुरुआत हो सकती है। व्यापार में मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा और आय में बढ़ोतरी होगी। कानूनी मामलों में भी आपके पक्ष में निर्णय आने की संभावना है, जिससे राहत महसूस होगी।
विज्ञापन
5 of 6
नौकरीपेशा लोगों के लिए नई शुरुआत या बदलाव लाभकारी साबित हो सकता है।
- फोटो : amar ujala
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए यह समय नए अवसरों से भरा हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए नई शुरुआत या बदलाव लाभकारी साबित हो सकता है। अनावश्यक विवादों से दूर रहने पर घर का माहौल शांत और सुखद बना रहेगा। राजनीतिक या सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों की प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और मानसिक शांति का अनुभव होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।