फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शनि के नक्षत्र पद परिवर्तन से इन राशियों के जीवन में आएंगी खुशियां, मिलेगा ऊंचा मुकाम

Wed, 19 Aug 2026 06:37 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 19 Aug 2026 06:37 PM IST
सार

20 अगस्त को शनि शाम 07 बजकर 45 मिनट पर रेवती नक्षत्र के दूसरे पद से पहले पद में गोचर करने जा रहे हैं। 9 अक्तूबर तक शनि इस नक्षत्र के पहले पद में विराजमान रहेंगे।

विज्ञापन
Shani Nakshatra Parivartan These Zodiac Sign People Good Time Will Start
शनि नक्षत्र पद परिवर्तन - फोटो : amar ujala
ज्योतिष में शनि ग्रह का विशेष महत्व होता है। शनि की धीमी चाल से इसका प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों के ऊपर देखने को मिलता है। शनि अभी मीन राशि में विराजमान हैं और रेवती नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं। जल्दी ही शनिदेव वक्री चाल से चलते हुए नक्षत्र पद परिवर्तन करने वाले हैं। पंचांग के अनुसार, 20 अगस्त को शनि शाम 07 बजकर 45 मिनट पर रेवती नक्षत्र के दूसरे पद से पहले पद में गोचर करने जा रहे हैं। 9 अक्तूबर तक शनि इस नक्षत्र के पहले पद में विराजमान रहेंगे। शनि के नक्षत्र परिवर्तन से किन राशि वालों के अच्छे दिन की शुरुआत हो सकती है। 

 
Shani Nakshatra Parivartan These Zodiac Sign People Good Time Will Start
मिथुन राशि - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
शनि के नक्षत्र पद परिवर्तन से मिथुन राशि के जातकों के लिए बहुत ही शुभ और लाभकारी साबित होगा। नौकरीपेशा जातकों को इस दौरान कोई नया अवसर मिल सकता है। व्यापार में अच्छी डील होने की संभावना है। आने वाले समय में धन प्राप्ति के अच्छे योग हैं। प्रेम जीवन में रोमांस बरकरार रहेगा। 
Shani Nakshatra Parivartan These Zodiac Sign People Good Time Will Start
कन्या राशि - फोटो : amar ujala
कन्या राशि 
कन्या राशि वालों के लिए शनि का नक्षत्र पद परिवर्तन बहुत ही अच्छा और शुभ साबित होगा। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी और धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। व्यापार में लाभ के अच्छे अवसर मिलेंगे। पारिवारिक और प्रेम जीवन में खुशी के पल मिलेंगे। लेकिन इस दौरान आपको लेन-देन के मामले में आपको संभलकर रहना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Shani Nakshatra Parivartan These Zodiac Sign People Good Time Will Start
वृषभ - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
वृषभ वालों के लिए नक्षत्र पद परिवर्तन अच्छा साबित होगा। इस दौरान आपको शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। व्यापार में लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। आने वाला समय आपके लिए बहुत ही शुभ रहेगा। व्यापार में अच्छे लाभ के योग बनेंगे। अतिरिक्त आय के नए-नए मौके मिलेंगे। 
विज्ञापन
Shani Nakshatra Parivartan These Zodiac Sign People Good Time Will Start
तुला राशि - फोटो : amar ujala
तुला राशि 
शनि का नक्षत्र पद परिवर्तन तुला राशि के जातकों के लिए बहुत ही शुभ और अच्छा माना जाता है। निवेश के लिहाज से आने वाला समय अच्छा रहेगा। छात्रों का पढ़ाई में मन लगेगा। लेन-देन में आपको संभलकर चलना होगा। नौकरीपेशा जातकों को नौकरी में सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed